मानसून में भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
बारिश के मौसम में आसानी से बीमारी आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती है, इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप बारिश के मौसम में ये गलतियां कभी ना करें, आइए जानें इन गलतियों के बारे में।

तपती गर्मी के बाद बारिश की पहली बौछार से किसी को भी प्यार हो सकता है। हालांकि मानसून की बौछारों का मजा ही अलग होता है, इस मौसम में चाय-पकौड़े खाना, भीगना और दोस्तों के साथ घूमना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून विभिन्न बीमारियों, संक्रमण, मौसमी सर्दी और फ्लू का भी मौसम है। और मानसून में बेपरवाही के कारण बीमारियां भी जल्द घर बनाने लगती है। बीमारियों से बचने के लिए आपको बारिश में इन गलतियों से बचना चाहिए जिन्हें आप अक्सर करते हैं।
Image Source : Getty

हालांकि बारिश में समोसा, पकौड़े, चाट जैसी चीजें बहुत पसंद आती है, लेकिन इस मौसम के दौरान स्ट्रीट फूड से पूरी तरह से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से वहीं बनने वाले स्ट्रीट फूड में कीटाणु पैदा होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है। अगर बाहर खाना खाना है तो खाते समय सावधान रहें। सुनिश्चित करें कि आप जिस स्थान पर खाना खाने जा रहे हैं वह साफ सुथरा हो।
Image Source : Getty

खराब मौसम के कारण अक्सर लोग एक्सरसाइज करने के लिए बाहर नहीं निकलते यानी बारिश में लोग एक्सरसाइज से बचने लगते हैं। लेकिन एक्सरसाइज न करना अच्छी बात नहीं हैं क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करती है। साथ ही ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में बहुत अधिक भारी व्यायाम जैसे दौडऩा, साइकिलिंग आदि न करें। इसके कारण पित्त बढ़ता है। योग, वॉकिंग, स्विमिंग और स्ट्रेचिंग आदि एक्सरसाइज अच्छी रहती हैं।
Image Source : Getty

बारिश में भीगना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन ज्यादा देर तक बारिश में भीगने से आपको सदी-जुकाम और बुखार हो सकता है। साथ ही इससे बाल टूटने की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके अलावा ध्यान रहें कि बारिश में भीगने के बाद साफ पानी से जरूर नहाना चाहिए।
Image Source : Getty

अक्सर लोग इस गीले मौसम में पानी पीने से बचने लगते हैं, लेकिन मानसून में पानी से बचने से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। और डिहाइड्रेशन अनियमित ब्लड प्रेशर स्तर, शरीर में एनर्जी और ब्लड सर्कुलेशन का कारण बन सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में भी आप भरपूर मात्रा में सेवन करें।
Image Source : Getty

बारिश के मौसम में गीले या गंदे कपड़े पहनने से आपको स्किन रैशेज जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि गीले कपड़ों में बैक्टीरिया और फंगस बहुत जल्दी लगता है। इसलिए बारिश के मौसम में बिल्कुल साफ और धुले हुए कपड़ पहनें। और अगर आपके कपड़े गीले हो गये है, तो उन्हें फौरान बदलें।
Image Source : Getty

हरी सब्जियां आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। लेकिन इस मौसम में हरी सब्जियों में कई तरह के कीटाणु और कीड़े होते हैं। इसलिए हरी सब्जियों का सेवन बारिश में कम करना, स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। इसके साथ ही यदि सब्जी या फल उपयोग कर रहे हैं तो उन्हें अच्छे से धोएं।
Image Source : Getty

मानसून के दौरान बच्चों और वयस्कों में आंखों और कानों में इंफेक्शन होना बहुत ही आम हैं। लेकिन अक्सर हम इन संक्रमणों की उपेक्षा करते हैं। देर तक इन लक्षणों का नजरअंदाज करना खतरनाक और इनका इलाज करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अगर आपको आंख में लाली या कान में दर्द जैसे प्रारंभिक लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Image Source : Getty

वैसे तो जंक फूड हमारे शरीर के लिए किसी भी मौसम में अच्छा नहीं होता, लेकिन बारिश के मौसम में शरीर की पाचन क्रिया धीमी होने के कारण यह हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। कमजोर पाचन शक्ति वाले लोगों को भारी भोजन का पाचन कठिनाई होती है और जंक फूड खाने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में तो इससे खासतौर पर पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें।
Image Source : Getty

स्वच्छता बनाये रखने का मतलब यह नहीं है कि आपको सिर्फ खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को धोना है। बल्कि आपको बारिश में भीग जाने के बाद अपने पैरों को धोना भी बहुत जरूरी होता है। हाथों की तरह पैर भी हानिकारक बैक्टीरिया से संक्रमित होकर मानसून रोगों का कारण बन सकता है।
Image Source : Getty

लोगों का मानना है कि बारिश के बाद निकलने वाली धूप में जाने से हिरण भी काला हो जाता है, हम तो फिर भी इंसान हैं। लेकिन यह गलत हैं। मानसून में धूप से बचना नहीं चाहिए। अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आपको प्राकृतिक रूप से ज्यादा से ज्यादा विटामिन डी अवशोषित करने का प्रयास करना चाहिए।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।