10 उपाय जो फ्लर्ट को कामयाब बनायें
फ्लर्टिंग एक कला है जिसमें पारगंत होने पर आप किसी को भी अपने जाल में फंसा सकते हैं, और वह आपका दीवाना हो सकता है। तो जानिये यह टिप्स और बनिये फ्लर्टिंग के माहिर।

झूठ तो सभी बोलते हैं और पकड़े भी जाते हैं, लेकिन ऐसा झूठ जो पकड़ में न आये और आपकी बात भी बन जाये उसे फ्लर्टिंग कहते हैं। यह एक कला है जिसमें पारगंत होने पर आप किसी को भी अपने जाल में फंसा सकते हैं, और वह आपका दीवाना हो सकता है। तो जानिये यह 10 टिप्स और बनिये फ्लर्टिंग के माहिर। फिर देखिए सामने वाला आपसे कैसे इंप्रेस होता है...image courtesy : getty images

निकटता फ्लर्टिंग को कामयाब बनाने के लिए एक केमिकल की तरह काम करती है। उनसे बात करने के लिए बोलने और शारीरिक संपर्क की बजाय अपने शारीरिक भाषा का उपयोग करें क्योंकि फ्लर्टिंग के लिए इशारा एक महत्वपूर्ण हाथियार होता है। image courtesy : getty images

अगर आप एक हॉट पुरुष या महिला के साथ फ्लर्टिंग कर रही हैं तो स्पर्श बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप उसके कंधे को छूकर या हाथ पर हाथ रखकर बता सकते हैं कि आपको उसमें रूचि है। हाथों में हाथ लेने से आप एक दूसरे के अधिक करीब तो आयेगें ही साथ ही आपके रिश्ते में स्पार्क भी आयेगा। image courtesy : getty images

अच्छी बातों के लिए उनकी तारीफ करें, चापलूसी नहीं। उसे अहसास दिलाये कि वह एक बहुत प्यारा इंसान है और आपको उसकी बातें बहुत पसंद आती है। साथ ही उसको यह भी बताये कैसे उसकी बातें आपके होंठों पर मुस्कान ले आती हैं। image courtesy : getty images

अपने दोस्त से जुदा होने पर फिर से उससे मिलने की इच्छा दिखाये। उसे बताये कि उनके साथ समय बिताना आपको बहुत अच्छा लगा और यह समय उसके लिए यादगार लम्हों की तरह है। और आगे भी आप इस बेहतरीन समय इंतजार करेगें। image courtesy : getty images

हर मुलाकात में आप उनके अंदर मौजूद किसी न किसी खूबी के बारे में जरूर बताये। जैसे, आप उनसे उनके व्यवहार के बारे में बोल सकते हैं कि वह बहुत पॉजिटिव हैं और उनका व्यवहार बहुत अच्छा है। अपने बारे में इस तरह के कॉम्पलीमेंट सुनकर वह निश्चित रूप से आपसे इंप्रेस हो जाएगें। image courtesy : getty images

किसी को भी अपना नाम सुनना बहुत पसंद होता है। और ऐसा करने से अपनेपन का अहसास होता है। इसलिए उससे बात करते हुए बीच-बीच में उसे उसके नाम से पुकारे। पर ध्यान रखें कि ऐसा करते हुए किसी किस्म का बनावटीपन नहीं दिखना चाहिए। image courtesy : getty images

आंखों से संपर्क करना फ्लर्टिंग को कामयाब बनाने के सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है। नजरों को खास अंदाज में झुकाकर आंखों में देखकर बात करना साथी को अपनी ओर आकर्षित करने का सर्वोत्तम उपाय है। नजर उठाकर उसे देखना और आंखों ही आंखों में उसकी बात में खो जाना सच में उसे घयाल कर सकता है। image courtesy : getty images

हंसता हुआ चेहरा भला किसे अच्छा नहीं लगता है। फ्लर्टिंग को सफल बनाने के लिए भी मुस्कान से सुरक्षित और प्रभावी उपाय कुछ और हो ही नहीं सकता है। चेहरे पर मुस्कान लाकर आप अपने साथी को अपने दिल की कोई भी बात बता सकते हो। image courtesy : getty images

उससे मिलने या बात करने के दौरान उसके इशारों का विश्लेषण करके आप फ्लर्टिंग को दिलचस्प बना सकते है। बातचीत के दौरान साथी के चेहरे के हाव-भाव को देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि उसको आप में दिलचस्पी है कि नहीं। image courtesy : getty images

सेक्सी अंदाज में बोलने से भी फ्लर्टिंग को कामयाब बनाया जा सकता है। फ्लर्ट करने वाली लड़के या लड़कियां अपनी आवाज का भी बखूबी इस्तेमाल करते है, वो आपके कानों के पास आकर सेक्सी अंदाज में धीरे से बात करेगें। ताकि आप उससे इंप्रेस हुए बिना ना रह पाये। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।