जानें योग से जुड़ी 10 खास बातें जो आपके लिए भी हैं जरूरी
योग करने से हमें शारीरिक लाभ के साथ-साथ मानसिक लाभ भी प्राप्त होता हैं। योग से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें है जिनसे आप अनजान। आइए जानें ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानें....

योग मूल रूप से एक प्रकार का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कोशिश है, जो शरीर और आपके दिमाग को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने में सहायक होता है। ये आपको कई गंभीर रोगों से बचाने के साथ ही एनर्जी देने का काम करता है। आप नियमित रूप से योग कर अपने आपको स्वस्थ और तनावमुक्त रख सकते हैं।

योग को नियमित रूप से करने से किसी के भी मूड को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही योग आपके सांस लेने के पैटर्न को बदलने और आसन के साथ लय में सांस लेने और छोड़ने के बारे में है।

नियमित रूप से अच्छी तरह योग करने से व्यक्ति का जीवनकाल बढ़ता है। योग फेफड़ों को बढ़ाने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ करने के साथ काफी फायदा पहुंचाता है। इस प्रकार, योग का अभ्यास करने वाले लोग उन लोगों की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं जो नहीं करते हैं।

दुनिया के कई हिस्सों में न्यूड योग यानी नग्न योग किया जाता है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते है। नग्न योग यानी जिसमें वे योगासन करते समय कपड़े नहीं पहनते हैं। यह माना जाता है कि यह उनके योग को और भी गहरा करता है और उनके योग समुदाय में लोगों के साथ अंतरंग संबंध बनाने के साथ-साथ उनके शरीर के लिए स्वीकृति और प्रेम सिखाता है।

हॉट योगा या गर्म योग शायद ही आपने कभी इस योग के बारे में सुना होगा, लेकिन कई लोग इसे करके आनंद लेते हैं, लेकिन ये खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह अत्यधिक गर्मी में किया जाता है। आपको बता दें कि इस योग से आपके शरीर के रक्तचाप और हृदय गति को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इस योग को करने से पहले आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मलेशिया देश में मुसलमानों के लिए योग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, क्योंकि मुसलमानों का मानना है कि यह प्रथा मुस्लिम संस्कृति में नहीं है इसलिए इसे करना भी सही नहीं।

योग केवल आसन के बारे में नहीं है। यम, नियमा, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि जैसी योग की आठ शाखाएं हैं। जो अलग-अलग मुद्रा के साथ की जाती है और अलग-अलग फायदों को प्रदान करने का काम करता है।

वैसे तो योगा महिला, बच्चे और बुजुर्ग सभी के लिए है, लेकिन योग का अभ्यास करने के हर 30 मिनट के बाद आपको अपने शरीर को कम से कम 5 मिनट का आराम देना चाहिए। जिससे की आप फिर से योग का काफी आराम से करें और आपको उसका पूरा लाभ मिल सके।

योग करना एक प्रकार से एक्सरसाइज ही है जो आपको मजबूत बनाने के साथ कई तरह के फायदे प्रदान करता है, ऐसे ही योग आपको कई तरह के बदलावों को भी स्वीकार करने पर मजबूर कर देता है और आप उसके आदि बन जाते हैं।

यह मुख्य रूप से दो स्तरों पर काम करता है: मानसिक और शारीरिक। योग आपको तनाव, थकान और खराब आत्म-छवि का मुकाबला करने में मदद करता है। इसके साथ ही योग आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने का भी काम करता है।

योग आपको अनगिनत फायदे दे सकता है लेकिन ये आपको कई मामलों में नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप सही तरीके से योग अभ्यास नहीं किया जाता है, तो आप खुद को घायल कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।