त्वचा और बालों के लिए नमक के 10 आश्चर्यजनक उपयोग
इस प्राकृतिक सहयोगी का एक सीमा में एक्सफोलिएशन के रूप में प्रयोग चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही नमक में बालों और त्वचा के सौंदर्य के लिए खजाना छिपा होता है।

नमक इनसानी भोजन का अहम हिस्सा है। हर इनसान के भोजन में नमक शामिल होता है। सौंदर्य के लिए भी नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सफोलिएशन के रूप में नमक का इस्तेमाल करने से चेहरे की सूजन कम होती है। साथ ही नमक बालों और त्वचा के सौंदर्य के लिए भी काफी उपयोगी होता है। image courtesy : getty images

समुद्री नमक मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और पोटेशियम जैसे मिनरल से भरपूर होता है। ये मिनरल त्वचा स्वास्थ्य और सेलुलर संचार के लिए आवश्यक होते हैं। त्वचा के मिनरल में असंतुलन से सूखापन, जलन और मुंहासे हो सकते हैं। नमक त्वचा को हाइड्रेट करता है। image courtesy : getty images

नमक दाग को हल्का करता है। इसके साथ ही यह दांतों को भी चमकदार बनाने में मदद करता है। नमक में फ्लोराइड होता है, जो दांतों और मसूडों के लिए अच्छा माना जाता है। एक चम्मच नमक में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर टूथब्रश की सहायता से इस मिश्रण से दांतों पर ब्रश करें। आपके दांत चमक उठेंगे। image courtesy : getty images

नमक गंदगी और विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर त्वचा के रोम को गहराई से साफ करता है। नमक में मौजूद मिनरल त्वचा की रक्षा और नमी को बरकरार रखते हैं। एक कप नमक में कुछ बूंदे बादाम और नारियल के तेल की मिलाकर नहाने के पानी में मिलाकर 15 से 30 मिनट के लिए स्नान करें। image courtesy : getty images

नमक और शहद का बना फेस पैक त्वचा के संतुलन को बनाये रखने में मदद करता है। क्योंकि दोनों में ही एंटी-इफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। यह त्वचा को मुलायम और मुंहासों को रोकता है। यह तेल उत्पादन के संतुलन और त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है। दो चम्मच समुद्री नमक और चार चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगायें। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए चेहरे की मसाज करने के बाद इसे धो लें। image courtesy : getty images

मृत त्वचा को निकालने के लिए नमक को धीरे से त्वचा पर एक्सफोलिएट करें। नमक में मौजूद मिनरल त्वचा को नर्म करने और नमी को बनाये रखने में मदद करता है। आधा कप नमक और आधा कप जैतून या नारियल का तेल मिलाकर, शॉवर के समय अपनी त्वचा पर सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करें। image courtesy : getty images

बालों की बनावट को लहरिये बनाने के लिए आप स्वयं हेयरस्प्रे घर में ही बना सकते हैं। गर्म पानी की 250 मिलीलीटर स्प्रे बोतल में एक चम्मच समुदी नमक की मिला लें। फिर इस बालों के जेल में नारियल तेल का आधा चम्मच मिला लें। अच्छे से मिलाकर इससे बालों पर स्प्रे करें। image courtesy : getty images

दो भाग शैम्पू में तीन भाग समुद्री नमक का मिलाकर, अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण के साथ बालों को धोकर, अपने नियमित कंडीशनर को लगाये। यह आपके बालों को घना बनाने के साथ बालों से अतिरिक्त तेल को भी हटा देता है। image courtesy : getty images

नमक डैंड्रफ दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह अतिरिक्त तेल और नमी का अवशोषण कर फंगल विकास और डैंड्रफ को रोकता है। डैंड्रफ के उपचार के लिए बालों को धोने से पहले समुद्री नमक को पीसकर अपने बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें। फिर अपने बालों को नियमित रूप से इस्तेमाल करने वाले शैंपू और कंडीशनर के साथ धो लें। image courtesy : getty images

अगर आपके स्कैल्प से अधिक पसीना आता है तो नमक के स्प्रे का इस्तेमाल करें। पानी में नमक मिलाकर स्प्रे बना लें फिर इसे अपने बालों में लगाये। यह दिन भर आने वाले अतिरिक्त पसीने और ऑयल को सोख लेगा। image courtesy : getty images

नमक एक्सफोलिएटिंग से पहले रोमछिद्रों को खोलने में मदद करता है। उबलते पानी के एक छोटे से पैन में 1/3 कप समुद्री नमक मिलाये। फिर इसे बड़े बॉउल में निकालकर अपने सिर को तौलिये से कवर करके 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर स्टीम लें। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।