आपके रिश्ते के लिए दस खतरनाक संकेत
यदि आपको लग रहा है कि आपके रिश्ते में चीजें पहले जैसी नहीं रह गई हैं या उसमें कुछ बदलाव आ रहा है, तो सचेत हो जाना चाहिए।

रिश्त में रोमांस और प्यार हमेशा बना रहना चाहिए। लेकिन यदि आपको लग रहा है कि आपके रिश्ते में चीजें पहले जैसी नहीं रह गई हैं या उसमें कुछ बदलाव आ रहा है, तो सचेत हो जाना चाहिए। यदि आप अपने रिश्तों को टूटने से बचाना चाहते हैं तो इन संकेतों को समझने की कोशिश करें, इन संकेतों को समझ कर आप अपने रिश्ते में फिर से प्रेम व खुशी भर सकते हैं। image courtesy: getty images

यदि आपका साथी आपके साथ अंतरंग पल नहीं बिताना चाहता तो यह आपके रिश्ते के लिए खतरनाक संकेत हो सकता हैं। आपके साथी का उपेक्षापूर्ण व्यवहार यह जता रहा है कि आपके संबंधो में क़डवाहट आ रही है। यह स्थिति बहुत कष्टपूर्ण होती है और रिश्ते के लिए खतरे की घंटी है। image courtesy: getty images

आपकी बातचीत छिपकर सुनना। आपके सेल फोन पर जवाब देना। आपके ई-मेल चैक करते समय आपके कंधे पर चढ़ जाना। यह सब इशारे आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकते हैं। कि वह "कौन था?" जब ईर्ष्या आपकी निजी जिन्दगी में घुसने लगे तो समझ लेना चाहिए कि इसमें दृढ़ होने की जरूरत है। image courtesy: getty images

व्यवहार में बदलाव आपके रिश्ते में खतरे का संकेत है। साथी का आपकी बातों पर ध्यान नहीं देना। गंभीर बातों को सुनकर भी अनसुना कर देना, आपकी बातों का जवाब झुंझुलाकर देना या बेवजह हर बात पर गुस्सा करना इत्यादि। इस तरह के लक्षण नजर आने पर समझ लेना चाहिए रिश्ता खतरे में हैं। image courtesy: getty images

अगर आपका साथी आपका फोन यह कहकर काट देता हैं कि उनके पास समय नहीं है। या पूरा दिन निकलने के बाद भी आप सिर्फ इंतजार करते रह जाते हैं। तो इन इशारे से सचेत हो जाना चाहिए। बेहतर होगा कि रिश्ते में खतरे के इन संकेतों को पहचान कर अपने साथी से बात करें ताकि आपका रिश्ता महफूज रह सके। image courtesy: getty images

यह आपके रिश्ते के लिए तनाव का संकेत हो सकता है, जब आपका साथी अपने दिल की बात आपकी बजाय अपने दोस्त से करना अधिक पसंद करने लगे। image courtesy: getty images

यदि आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपका साथी दिन-प्रतिदिन कुछ बदल रहा है। अगर पत्नी मेकअप नहीं कर रही और पति शेव नहीं कर रहा और यह काम केवल बाहर जाने पर या मेहमानों के आने पर ही किए जा रहे हैं तो निश्चित रूप से संबंधों में खटास आ रही है। image courtesy: getty images

आपका साथी आपके साथ आना चाहता हैं लेकिन आप उसको अपने साथ नहीं ले जाना चाहते। क्योंकि सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि आपके सभी दोस्त आपके साथी से नफरत करते है। वास्तव में, आपके मित्र आपकी प्रेमिका/प्रेमी के लिए अपनी नापसंदगी को व्यक्त भी की है और अब आप इन दोनों पक्षों को एक साथ नहीं ला सकते हैं। image courtesy: getty images

अगर आपको साथी मूडी है और तनाव और निराशा का सामना आपसे नाराजगी जाहिर करके, शराब पीने या बहुत अधिक खाने से करता हैं, तो यह एक दीर्घकालिक संबंध के लिए महत्वपूर्ण दो चीजों भावनात्मक लचीलापन और स्वस्थ मुकाबला तंत्र पर असर कर सकता है। अगर वह चाहता हैं कि छोटी से छोटी चीजें भी उसे हर समय मिलती रहें तो यह एक समस्या है। image courtesy: getty images

अक्सर जोड़े अपने संबंध को मजबूत करने के लिए पुरानी यादों को तरोताजा करते हैं। लेकिन जब यह सिलसिला रुक जाता है तो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक संकेत है कि भावनाओं में कुछ बदलाव आ गया है। image courtesy: getty images

अगर आपका साथी असुविधाजनक समय पर रहस्यमय बीमारियों को विकसित करता है तो समझ लें यह आपके रिश्ते के लिए एक खतरनाक संकेत हैं। जैसे आप और आपका साथी एक ट्रिप पर जा रहें हैं और वह अचानक से यह कहता हैं कि उसकी तबीयत ठीक नहीं हैं। तो आपको इस पर विचार करना चाहिए। image courtesy: getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।