क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति को गले लगाने के भी होते हैं फायदे?
आलिंगन से एक व्यक्ति की आत्मिक ऊर्जा दूसरे के मन और चेतना में प्रवेश करने लगती है। ऐसा करने से परेशान व्यक्ति को राहत मिलती है। आलिंगन के और क्या-क्या फायदे हैं जानने के लिए पढ़ें यह स्लाइड शो।

आलिंगन प्यार जताने का सबसे बेहतरीन तरीका है। कोई कितना भी परेशान क्यों न हो किसी अपने के गले लगकर बहुत अच्छा महसूस करता हैं। क्योंकि आलिंगन से एक व्यक्ति की आत्मिक ऊर्जा दूसरे के मन और चेतना में प्रवेश करने लगती है। ऐसा करने से परेशान व्यक्ति को तो राहत मिलती ही है, साथ ही आलिंगन वाला स्वयं भी ऊर्जा से भर उठता है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार, आलिंगन से स्वास्थ्य को भी फायदा होता हैं। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है और तनाव कम होता है। गले लगाने के और क्या-क्या फायदे हैं जानने के लिए पढ़ें यह स्लाइड शो। Image Source: Getty Images

अपने साथी से नियमित रूप से आलिंगन करने से रक्त में ऑक्सीटोसिन और कोर्टिसोल नामक दो हार्मोंन का स्राव होता है। यह दोनों हार्मोंन तनाव और अवसाद से लड़ने और जोड़े को एक दूसरे को समझने में मदद करते हैं। अगर आप भी लंबे समय तक साथ और स्वस्थ रहना चाहते हो तो अपने पार्टनर को नियमित रूप से गले लगायें। Image Source: Getty Images

जो जोड़ा एक-दूसरे से आलिंगन में सोता है वह आलिंगन से न सोने वाले जोड़े की तुलना में बेहतर नींद सोता हैं। जब आप अपने पार्टनर की सुरक्षित बाहों में सोते हैं तो दुनिया में कुछ भी आपको उदास नहीं कर सकता हैं और न ही आपको तनावपूर्ण विचार देता है। ऐसी शांतिपूर्ण नींद आपके अगले पूरे दिन को खुशी से भर देती हैं। इसके अलावा कई शोधों से भी यह बात साबित हो गई है कि अपने साथी के साथ आलिंगन करने से अवसाद से लड़ने में मदद मिलती है। आलिंगन के दौरान रक्त से ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोंन का स्राव अवसाद से लड़ता है। अगर आप अपने साथी की बाहों में सोते है तो न केवल आपको आरामदायक और शांतिपूर्ण नींद आती है बल्कि आप अगले दिन चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान लेकर जागते हैं। इसलिए गले लगाना आपको बहुत अधिक खुशी देता हैं। Image Source: Getty Images

अध्ययनों से यह साबित हो गया है कि साथी के साथ आलिंगन करना उसकी बुरी आदतों को छुड़ाने में भी मददगार हो सकता है। अगर आपके पार्टनर को धूम्रपान या कोई अन्य बुरी आदत है तो रात में उसे गले लगाकर सोना सुरक्षित महसूस कराता है। जिससे घर आने के बाद वह अपनी बुरी आदतों को छोड़कर आपसे गले मिलना चाहेगा। सिर्फ आलिंगन करके अपने पार्टनर को यह बताना कि आप उसकी हर परेशानी में और दुनिया की सभी बुरी चीजों से बचाने के लिए उसके साथ हैं। जब आप उसे अपनी बाहों में कसकर पकड़कर कहते है कि वह सुरक्षित हैं तो यह उसके लिए किसी जादू से कम नहीं होता हैं। Image Source: Getty Images

जब आप अपने पार्टनर की बाहों में रातभर सुरक्षित और भरपूर नींद लेते हैं। तो अगली सुबह की शुरूआत भी खुशी और पॉजिटीव एनर्जी से करते हैं। दिन भर एनर्जी का एहसास आपको आपके काम को और भी बेहतर तरीके से करने में मदद करता हैं। आलिंगन सिर्फ अंतरंगता के लिए ही नहीं होता है, बल्कि इससे भी बहुत ज्यादा होता है। जो जोड़े एक-दूसरे को गले लगाते हैं उनका अन्य (जो एक दूसरे को गले नहीं लगाते) जोड़ों की तुलना में मजबूत सम्पर्क होता है। जब आप अपने पार्टनर को गले लगाते हैं तो आप भी नहीं जानते कि आप बातचीत के कौन से स्तर पर होते हैं। यहां तक कि कई बार बिना बोले सिर्फ गले लगना ही आपके रिश्ते में जादुई असर करता है। Image Source: Getty Images

वास्तव में आलिंगन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, और एक स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने में भी मदद करता है। यह अवसाद का कम करता है और रक्त के दबाव को बनाए रखने में मदद करता है। रक्तचाप के स्थिर रहने से सिर दर्द और अन्य बीमारियों के होने की संभावना कम होती है। इसलिए इन सब समस्याओं से भी बचने के लिए अपने साथी को गले लगायें। Image Source: Getty Images

आधुनिक जोड़े की दिनचर्या बहुत व्यस्त होती है। प्रतिस्पर्धी वाली दुनिया में कभी-कभी साथी और बिजनेस दोनों को एक साथ समय देना बहुत मुश्किल हो जाता है और निराशा हाथ लगती हैं। ऐसे में गले लगाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अपने पार्टनर को अपनी बाहों में भरकर अपने पूरे दिन का हाल बताएं और उसकी भी सुनें। फिर देखें कि यह जादू की झप्पी क्या काम करती हैं। Image Source: Getty Images

आलिंगन किसी में रिश्ते को मजबूत और जिंदा रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। अध्ययनों से भी यह बात साबित हुई हैं कि जो जोड़े एक-दूसरे से ज्यादा गले लगते हैं। यह इस बात का इशारा है कि आपका रिश्ता लंबे समय तक कायम रहेगा और साथ ही यह रिश्ते में गंभीरता का भी इशारा हो सकता है। Image Source: Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।