10 कच्चे आहार जो बजट में रखें सेहतमंद
कच्चे आहार पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ उपयोग में भी आसान होते हैं। आइए ऐसे ही कुछ सेहतमंद, पंसदीदा और बजट में आने वाले कच्चे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।

बहुत सारे लोगों का कहना हैं कि कच्चे आहार बहुत महंगे और जटिल होते हैं। खैर यह आपको शुरुआत में लग सकता है, लेकिन इन मुख्य खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी मिल जाने के बाद और यह आपके आहार का हिस्सा बन जाते हैं। कच्चे आहार पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ उपयोग में भी आसान होते हैं। आइए ऐसे ही कुछ सेहतमंद, पंसदीदा और बजट में आने वाले कच्चे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं। image courtesy : getty images

केल पौष्टिक और सुलभ पत्तेदार साग है। गहरे पत्तेदार रंग का साग मिनरल, पोषक तत्वों, एंजाइमों और एंटीऑक्सिडेंट का बहुत बड़ा स्रोत हैं। सुपर अल्कालाइजिंग (क्षरिय) होने के कारण यह शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। image courtesy : getty images

केला पोटेशियम से भरपूर सुपरफूड है। यह दिल, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह विटामिन बी-6, सी फाइबर और अन्य पोषक तत्व से भरपूर होता है। खाने में आसान होने के साथ केला काफी न्यूट्रिशंस भी होता हैं। केले को स्वास्थ्यप्रद तरीके से आप स्मूदी, पुडिंग, सिरीअल और अन्य चीजों को मीठा करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। image courtesy : getty images

चिया बीज अविश्वसनीय बहुमुखी और पौष्टिक होते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 की उच्च मात्रा सूजन को कम करने, मस्तिष्क को तेज करने और उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। चिया के बीज पानी में घुलनशील फाइबर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने और रक्त शर्करा के स्तर को विनियमित करने में मदद करते है। इसके अलावा इस सुपर बीज में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज बहुत अधिक होता है। image courtesy : getty images

टमाटर, भला किसे पसंद नहीं होते? यह किसी भी डिश को स्वादिष्ट बना सकते है। इसके अलावा आप इसे सलाद, सॉस, ड्रेसिंग और कच्चे गैज़्पाचो सूप में भी जोड़ सकते हैं। यह शुगर रहित फल पोटेशियम, फोलेट, विटामिन 'ए', 'सी' और 'के' का अद्भुत स्रोत हैं। यह कैलोरी में कम लेकिन पानी और फाइबर की उच्च मात्रा के कारण एक फिलिंग फूड है। साथ ही इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक केमिकल अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिये जाना जाता है। image courtesy : getty images

बेरी को विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का पॉवरहाउस कहा जाता है। यह स्वाद से भरपूर लेकिन कैलोरी में कम होते है। इसलिए इसे वजन घटाने के लिए एक आदर्श आहार माना जाता है। मौसम के अनुसार ताजा स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ग्रूसबेरी, ब्लैकबेरी और क्रैनबेरी का आनंद लें सकते हैं। साथ ही बाकी के दिनों में फ्रोजन बेरी का मजा ले सकते हैं। फ्रोजन बेरी को आप स्मूदी और कच्चे डेसर्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं। image courtesy : getty images

यह वाक्यांश तो हम सभी को पता है, एन एप्पल आ डे कीप द डॉक्टर अवे। यानी एक सेब रोज खाने से आप डॉक्टर को अपने से दूर रख सकते हैं। और यह सच भी है। सेब में प्रचुर मात्रा में घुलनशील फाइबर होते है जो आप के शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करते है। उच्च विटामिन और मिनरल की मौजूदगी के कारण इस फल को आहार का आदर्श पूरक बनाता है। सेब स्वादिष्ट, सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं। image courtesy : getty images

सभी फैट आपको नुकसान नहीं पहुंचते हैं, बहुत से ऐसे फैट हैं, जो शारीरिक कार्यों को ठीक प्रकार से करने के लिए आपके लिए फायदेमंद होते हैं, एवोकैडो भी उनमें से एक है। एवोकैडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट का सबसे अच्छे स्रोत है। ऐवोकैडो में मौजूद स्वस्थ फैट आपके हृदय और रक्त वाहिनियों के लिए फायदेमंद होता है। एवोकैडो को आप अपने कच्चे सूप, सलाद ड्रेसिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। image courtesy : getty images

गर्म नींबू पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। गर्म पानी के एक गिलास में कुछ नींबू का रस निचोड़कर सुबह सबसे पहले पीने से आपको अपने लिवर और पाचन क्रिया को साफ करने में मदद मिलती है। नींबू एसिडिक होने के कारण शरीर के पीएच संतुलन को बनाये रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, सिट्रिक एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा के कारण यह पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। image courtesy : getty images

स्वस्थ रहने के लिए आपको सभी प्रकार के कृत्रिम आहार फ्लेवर और केमिकल से भरपूर सीज़निंग से दूर रहना चाहिए। शाक्तिशाली लहसुन की कली का उपयोग करना अपने आहार को सीज़निंग करने को सबसे अच्छा तरीका है। यह आपके सलाद, ड्रेसिंग, सूप और अन्य कच्ची डिश को अद्भुत स्वाद दे सकती हैं। लहसुन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ बीमारियों से लड़ता है और बुरे बैक्टीरिया को मारता है। image courtesy : getty images

ताजे अदरक का इस्तेमाल अपने कच्चे आहार को स्वादिष्ट बनाने का एक और शक्तिशाली और स्वस्थ तरीका है। लहसुन की तरह इसे भी आप सलाद, ड्रेसिंग, सूप और अन्य कच्ची डिश में इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक सूजन को कम करने के साथ पाचन प्रक्रिया को सही रखता है, और हाई बीपी को कंट्रोल करता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।