इन 10 लोगों की हर महिला को होती है जरूरत
अपने जीवन को संतुलित, सार्थक और मजेदार बनाने के लिए हर महिला को अपने इनर सर्कल में इस स्लाइड शो में दिये गये 10 प्रकार के लोगों की जरूरत पड़ती है।

महिला के बहुत सारे मित्र होते हैं और वह उन सबको प्यार करती है, लेकिन हर दोस्त कुछ खास नहीं होता है। ऐसे पुरुष जो आपके लिए बहुत खास हो जिनको देखते ही आपकी आंखों में अजीब सी चमक आ जाये। जिनका कंधा हमेशा आपके रोने के तैयार हो, जिस पर आप भरोसा कर सकें, जो मस्ती से हमेशा कुछ ऊपर हो। अपने जीवन को संतुलित, सार्थक और मजेदार बनाने के लिए हर महिला को अपने इनर सर्कल में यहां पर दिये गये 10 प्रकार के लोगों की जरूरत पड़ती है। image courtesy : getty images

बचपन के दोस्तों जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा होते हैं। हालांकि आपने उससे महीनों बात नहीं की हैं और आपने उसको बहुत दूर छोड़ दिया है। लेकिन फिर भी परेशानी होने पर रात को 3 बजे भी वह आपके लिए उपलब्ध हो जाएगा। एक दूसरे से इस तरह के कनेक्शन के कारण वह आपके लिए सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा बन जाता है। उसका नम्बर हमेशा अपनी स्पीड डायल सूची में होता है। image courtesy : getty images

यह ऐसा मित्र है जिस पर आप आंख मूंद कर भरोसा कर सकती है। आप अपने जीवन के सभी सीक्रेट अपने अंतरंग मित्र के साथ शेयर कर सकती है। यह एक अच्छा श्रोता होता है और फोन के माध्यम से हमेशा आपके साथ कनेक्ट रहता है। वह हर स्थिति में आपके साथ एक बुद्धिमान आश्वासन की तरह पेश आता है। image courtesy : getty images

सामाजिक दोस्त बहुत ही स्मार्ट, सुंदर, सफल या इन सभी चीजों से सबसे ऊपर होता है। आप उसे देखकर, उसकी बातों को सुनकर और उनसे प्रेरित होकर उसकी तरह बनने की खवाहिश रखती हैं। हर कोई उसे पसंद करता है क्योंकि वह गपशप का उपहार होते है। image courtesy : getty images

प्रोफेसर, पारिवारिक मित्र या फिर बॉस आपके लिए गुरु कोई भी हो सकता हैं। यह आपको जीवन और कैरियर को आगे बढ़ाने में आपकी मदद करते हैं। यह व्यक्ति आपको अपनी ताकत को पहचानने में मदद करते है। साथ ही यह नेटवर्किंग के लिए अवसर प्रदान करते हैं और नई चीजों को करने की कोशिश के लिए आपको प्रोत्साहित करते हैं। image courtesy : getty images

देख-रेख करने वाला मित्र अमूल्य व्यक्ति होता है। यह आपका विश्वसनीय पड़ोसी या रिश्तेदार या ताकत का स्तंभ आपका भाई भी हो सकता है। अगर यह व्यक्ति आपके परिवार का सदस्य नहीं है फिर भी आप इस पर भरोसा कर सकती हैं। image courtesy : getty images

चाहे आपकी इस व्यक्ति से कभी भी मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन फिर भी आप उन्हें सब कुछ बता सकते हैं। उनके साथ आपकी दोस्ती आसान और सरल होती है। आप दोनों 'क्लिक' और बस एक क्लिक की दूरी पर होते हैं। वे आपको कभी भी बदलने की कोशिश नहीं करेंगे और न ही कभी आपको जज करेगा। हर महिला को एक ऑनलाइन दोस्त की जरूरत होती है। image courtesy : getty images

ऐसा व्यक्ति आपको भरोसा दिलाता है कि आप शानदार है, आपके सभी कठिन कार्य में आपका समर्थन और मदद करता है। उसके साथ रहने से आपको इस बात को डर नहीं कि वह आप पर लाइन मार रहा है और आप स्वतंत्रता से उसके साथ रह सकती है। image courtesy : getty images

हर लड़की (दीर्घकालिक संबंधों में भी) को अपने जीवन में क्रश की जरूरत होती है, चाहे फिर वह उसका सह कार्यकर्ता हो या फिल्म स्टार। क्रश के होने से महिला को अपनी कल्पनाओं से बाहर रहने में मदद मिलती है क्योंकि वह एक असली रिश्ता होता है काल्पनिक नहीं। image courtesy : getty images

उदास होने पर यह मित्र आपकी उदासी को दूर करने की कोशिश करता है। आपको हंसने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। यहां तक कि आपकी टाइट जीन्स और हाई हील पहन कर आपको बाहर चलने के लिए भी कह सकता है। जब आप बोरियत महसूस करती हैं तो यहीं दोस्त आपको कुछ एडवेंचर करने की सलाह भी देता है। image courtesy : getty images

आपका यह साथी हाथ पकड़कर आपको अच्छे और बुरे की पहचान कराता हैं। यह प्रेमी या पति समय-समय पर आपको हंसता है और जीवन के हर मोड़ पर हमेशा आपके साथ रहता है। इस पुरुष में ऊपर सूचीबद्ध लोगों के सभी गुण शमिल होते हैं। वह आपके लिए 'ऑल इन वन' है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।