सेहत और स्वाद का मेल है ग्रीन टी की ये 10 रेसिपी
सेहत के लिए फायदेमंद ग्रीन टी को अपने आहार में शामिल करने के लिए कुछ अनूठी और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में जानें।

ग्रीन टी के स्वास्थ्य लाभ
ग्रीन टी अन-आक्सिडाइज पौधे की पत्तियों से बनायी जाती है। इसके बनाने की प्रक्रिया में ऑक्सीकरण न्यूनतम होता है। इसलिए इसमें एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट और लाभकारी पॉलीफेनोल्स होता है। ग्रीन चाय सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। यहां पर अपने भोजन में ग्रीन टी को शामिल करने के कुछ अनूठे और स्वादिष्ट तरीके दिये गए हैं। Image Courtesy: getty images

ओटमील
अगर आप नियमित रूप से एक ही तरह के दलिया के स्वाद से ऊब गये हैं, तो आप इसमें कुछ मसाला मिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए उबलते पानी में अपने पसंदीदा इंस्टेंट ओट्स को ग्रीन टी के साथ मिलाएं। फिर हमेशा की तरह उसे तैयार करें। आप विश्वास नहीं करेंगे कि एक छोटे से टी बैग आपके स्वाद के लिए क्या कर सकता हैं। Image Courtesy: shape.com

सलाद
ग्रीन टी पाउडर के साथ ग्रेपसीड ऑयल, सेब साइडर और चावल का सिरका और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च के पेस्ट को विनग्रेट (तेल और सिरका सरसो और लहसुन के साथ) के साथ मिलाये। इस सलाद को ग्रीन टी सिग्नेचर एसेंस के साथ कोटिंग करें फिर देखें आपका स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक सलाद तैयार है। Image Courtesy : shape.com

स्मूदी
ग्रीन टी के पाउडर को लो-फैट वेनिला दही, केला और मुट्ठी भर जमी हुई बेरीज के साथ मिलाये। वर्कआउट के बाद इससे तुरंत एनर्जी के लिए इससे बढि़या ईंधन कोई और हो ही नहीं सकता हैं। कहीं भी जाने से पहले हमारा पूरा पोस्ट पढ़ें। बहुत सारी रेसिपी आगे आ रही हैं। Image Courtesy: shape.com

चावल
चावल ज्यादातर लोगों का पसंदीदा आहार होता है। आप भी अपने चावल को स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए जापानी डिश ओचाजूक की तरह, पके हुए चावल के ऊपर ग्रीन टी डाल सकते हैं। ग्रीन टी के पौष्टिक गुण चावल के प्रत्येक कौर में समा जाते हैं। Image Courtesy: shape.com

मॉकटेल
प्यास के लिए यह एक दिलचस्प पेय है, इसे बनाने के लिए गर्म पानी में ग्रीन टी पाउडर की एक चम्मच, बर्फ के टुकड़े और जिंजर बीयर को मिलाये। यह लिक्विड एक एंटीऑक्सीडेंट पॉवरहाउस है और इसे पीने एकदम से एनर्जी आ जाती है। Image Courtesy: shape.com

अंडे
अंडे और हैम को लेने के लिए तैयार हो जाये। इसे बनाने के लिए ग्रीन टी पाउडर और मोटे समुद्री नमक को साथ मिलाकर रख लें फिर इस पौष्टिक मसाले को तले या सिके हुए अंडे पर डालें। Image Courtesy: shape.com

कुकीज
आपके बच्चे कुकीज को बहुत पसंद करते हैं और आप इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि यह स्वस्थ विकल्प नहीं है। लेकिन आप बच्चों के लिए कुकीज को इस तरह बनाये। एक या दो चम्मच ग्रीन टी पाउडर को कुकीज के घोल के साथ मिलाये ताकी आप सूक्ष्म मिट्टी की सुगंध के साथ स्वाभाविक रूप से पके हुए बिस्कुट को बना सकें जिसे आपके बच्चे भी पसंद करेंगे। Image Courtesy: shape.com

मछली
अपने पसंदीदा नट्स के साथ थोड़े से ग्रीन टी पाउडर को पीसे और अपनी पसंदीदा मछली को पकाने से पहले मसाले के मिश्रण के रूप में इसका इस्तेमाल करें। यह स्वस्थ भोजन विकल्प कुरकुरे बनावट के साथ स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। Image Courtesy: shape.com

नूडल्स
कुछ कटी हुई सब्जियां जैसे लाल शिमला मिर्च, ब्रोकोली और होल-वीट नूडल्स को कटे हुए लहसुन, थोड़ी सी मिर्च और एक चुटकी पीसी हुई चाय की पत्तियों के साथ मिलाये। इसे मध्यम आंच पर पकाये और ध्यान रखें कि इस हार्ट हेल्दी रेसिपी में सुगंधित चाय पूरी तरह से मिल जाये। Image Courtesy: shape.com

आइस टी
नींबू के रस के साथ आपकी पसंदीदा ग्रीन टी आइस टी को और भी मजेदार बना देती है। इसे और अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए आप इसमें ताजा पुदीने की पत्तियों को मिला सकते हैं। Image Courtesy: shape.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।