दस बातें जो आप सफर से सीखते हैं
घुमक्कड़ी एक एहसास है, एक नशा है जो दिल में दबी जिज्ञासाओं को शांत करता है, और आपको जीवन जीने के न जाने कितने ही गुर सिखा जाता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि वास्तव में कितने क्षमतावान हैं? तो ट्रेवलिंग करके देखें।

किसी ने सच ही कहा है की घुमक्कड़ी एक नशा है। और एक बार जिसे यह नशा चढ़ जाए फिर उतारे नहीं उतरता। कई लोग यात्रा को मौलिक अधिकार मानते हैं। असल में सफर बहुत बड़ा शिक्षक होता है। यह हमें न जाने जीवन की कितनी सीख दे जाता है। घुमक्कड़ी एक एहसास है… दिल में दबी जिज्ञासाओं को शांत करने, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों को आत्मसात करने, जीवन को गतिशीलता प्रदान करने, नवसृजनात्मक विचारों तथा सामाजिक तथा नैतिक उत्थान व उत्साह एवं उल्लास का। तो चलिये जानें ऐसी दस बातें जो हमें यात्रा से सीखने मिलती हैं।
Image courtesy: © Getty Images

यात्रा हमें जीवन के महत्व को सिखाती है, वो सिखाती है कि देश और दुनिया में कितना कुछ है खुश होने और जीवन को खुल कर जीने को। तभी तो इस्माइल मेरठी ने लिखा था.....
सैर कर दुनिया की गाफिल, जिन्दगानी फिर कहाँ?
जिन्दगी गर कुछ रही तो नौजवानी फिर कहाँ"
- इस्माइल मेरठी
Image courtesy: © Getty Images

यात्रा हमें न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाती हैं। गर्मियां और छुटि्टयां, आराम के दिन, सैर-सपाटों के दिन। यूं लगता है मानों ये दिन केवल मौज-मस्ती के लिए ही बने हैं। और इस मौज मस्ती के साथ प्ररणा मिलती है स्वस्थ रहने की।
Image courtesy: © Getty Images

जब आप यात्रा करते हैं तो आपको अहसास होता है कि आप अपनी कल्पना से कहीं अधिक सक्षम हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि यात्रा परिवर्तनकारी असर डालती है। यात्रा इंट्रोवर्ट्स को एक्ट्रोवर्ट्स में बदल सकती है। वे आपके भीतर छिपी क्षमताओं को बाहर लाने में मदद करती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि वास्तव में कितने क्षमतावान हैं? तो घुमक्कड़ी कर देखें।
Image courtesy: © Getty Images

ट्रेवलिंग दोगुना फायदा देती है। घूमने जाने से न सिर्फ तन और मन का उपचार हो जाता है बल्कि यदि कोई बीमारी है तो भी घर और अस्पताल के चक्करों से निकलकर नई जगहों पर घूमना लाभदायक होता है। दवाइयों पर आश्रित जीवन और चिकित्सकीय उपचार से कुदरत की गोद व वैकल्पिक चिकित्सा ज्यादा बेहतर होती है।
Image courtesy: © Getty Images

जब आप घर से बाहर निकते हैं और दुनियां की नई-नई खूबसूरत चीजों से रूबरू होते हैं तो आपको इस बात का अहसास होता है कि वाकई दुनिया कितनी खूबसूरत है। आपको ये सुंदरता एक नई प्रेरणा देती है और आपके भीतर एक नई उम्मीद जगाती है।
Image courtesy: © Getty Images

कई शोधों से पता चलता है कि 30 प्रतिशत फिटनेस आलसीपन के कारण कम हो जाती है। ऐसे में यदि छुटि्टयों में किसी अच्छी जगह जाया जाए तो इसे फिर से पाया जा सकता है। वादियां और जंगल, मंदिरों के दर्शन, समुद्र तटों पर सन बाथ या यूं ही भटकते रहने से आपको न जाने कितना कुछ सीखने को मिल जाता है और फिर भी होते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

जब आप यात्रा करते हैं और देश और दुनियां की नयी जगहों पर जाते हैं, तो आप नए मुश्किलों और लोगों का सामना भी करते हैं। आप इन घटनाओं का खुद से सामना करते हैं, और सीखते हैं कि किसी परिस्थिति का सामना विवेक के साथ कैसे किया जता है।
Image courtesy: © Getty Images

जब आप घुमक्कड़ होते हैं तो आप किसी चीज की या आनंद की खोज में होते हैं। ऐसे में आपकी सोच खुद-ब-खुद ही सही आपका मार्गदर्शन करती है और आपको रास्ते दिखाती है। आपकी सोच में भरपूर सकारात्मकता आ जाती है। यही कारण है कि सामान्य जीवन में जो लोग मदद करने की भावना नहीं रखते वे भी यात्रा के दौरान मददगार बन जाते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

परिवार या दोस्तों के साथ जब आप ट्रेवलिंग पर जाते तो आपका मन से यकायक ही सारी चिंता और बोझ निकाल जाता है। और माहौल खुशनुमा हो जाता है। आप असल में प्रसन्न महसूस करते हैं।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।