प्यार के 10 ऐसे लक्षण जो दिखाई न दें
आइए इस स्लाइड शो के जरिये जानते है ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जो हमें दिखाई नहीं देते लेकिन प्यार में होने का अहसास कराते हैं।

प्यार एक ऐसा अहसास है जिससे शायद ही कोई इंसान अनछुआ हो। अगर आपको किसी से प्यार हो गया है तो आप बेवजह ही खुश रहने लगेंगे, दुनिया आपको जन्नत जैसी लगेगी और आप बिना किसी बात पर मुस्कुराते हैं। प्यार में होने के और भी बहुत से लक्षण हैं, जिनका अहसास शायद कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर पाता। आइए इस स्लाइड शो के जरिये जानते है ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जो हमें दिखाई नहीं देते लेकिन प्यार में होने का अहसास कराते हैं।

अगर आप प्यार में हैं तो इसका सबसे पहला न दिखाई देने वाला लक्षण है कि हमेशा उसी के खयालों में खोये रहना। सब लोगों की नजरों से दूर उसकी यादें आपको दिन-रात उसी के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी।

प्यार में होने पर हर इंसान बहुत उधेड़बुन में रहता हैं। उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका के आने से पहले बहुत कुछ कहने को मन करता है लेकिन उसके आने पर कुछ भी कह नहीं पाता। उसके लब सिर्फ फड़फड़ाकर रह जाते हैं।

जब आप किसी से प्यार करने लगते है तो उनकी तरफ जब आप देखते हैं तो आसपास खड़ा कोई और नजर नहीं आता, बस वही नजर आता है। यह भी प्यार का ऐसा लक्षण है जो किसी को दिखाई नहीं देता।

अगर आप किसी से प्यार करने लगते हैं, तो वह आपको दुनिया में सबसे अच्छा और अलग लगने लगता है। क्या आप उसके बारे में यह सोचते हैं कि वह कभी कोई गलत काम नहीं कर सकता या कर सकती? अगर मान लीजिए हुजूर कि आप प्यार में हैं।

प्यार में पडने पर सारी दुनिया रोमांटिक लगने लगती है। प्यार में होने पर माहौल को और रोमांटिक बनाने के लिए रोमांटिक गाने सुनने लगते हैं। प्यार होने से पहले भले ही आपकी प्लेलिस्ट में रॉक या ट्रांस म्यूजिक होते हों, लेकिन प्यार में पड़ने के बाद प्लेलिस्ट रोमांटिक गानों से भर जाती है।

अगर आप किसी से प्यार करने लगते है तो आप उससे दोस्तों के साथ मिलने की बजाय अकेले में मिलना चाहेंगे। उससे अकेले में ही बात करने की इच्छा होगी।

आप कोई भी नई चीज खरीदते हैं तो आपको लगने लगता है कि सबसे पहले उसे दिखाऊं। यह एक ऐसा लक्षण है जो दिखाई नहीं देता कि आप प्यार में हैं।

अगर बार-बार उससे मिलने को मन करें तो समझ लेना चाहिए कि आप प्यार में हैं। प्यार में पडे लोगों को केवल उसी के साथ समय गुजारना अच्छा लगता है, जिसे वो प्यार करते हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं है क्योंकि जिससे प्यार हो जाता है, उसके बारे में और जानने का मन करता है।

प्यार में पडे लोग अपने आप को बदलने की कोशिश करते हैं। उनका पूर ध्यान आपके शरीर पर जाता है। वह हमेशा स्मार्ट लगने की कोशिश करते हैं। वह न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बदलने की कोशिश करते हैं।

जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो आप अपनी ओर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। जैसे अपनी बॉडी और फिगर पर अधिक ध्यान, खुद को आईने के सामने बार-बार देखना, अपने बालों का स्टाइल बदलना आदि। साथ ही चेहरे पर हल्का सा दाग होने पर मन विचलित होना।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।