मस्सों से छुटकारा दिलाते हैं ये 9 घरेलू नुस्खे, स्किन दिखेगी साफ
अगर आप भी मस्सों से परेशान है तो त्वचा के इन बिन बुलाये मेहमानों से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन उपायों से आसानी आप मस्सों को दूर कर प्राकृतिक सौंदर्य वापस पा सकते हैं।

मस्से, त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड से बनते हैं। मस्से गर्दन, हाथ, पीठ, चिन, पैर इत्यादि कहीं पर भी हो सकते है। लेकिन चेहरे पर होने पर यह खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। अगर आप भी मस्सों से परेशान है तो त्वचा के इन बिन बुलाये मेहमानों से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन उपायों से आसानी आप मस्सों को दूर कर प्राकृतिक सौंदर्य वापस पा सकते हैं।

मस्सों को समाप्त करने के लिए प्याज फायदेमंद होता है। इसके लिए एक प्याज रस निकालें और इस रस को नियमित रूप से दिन में एक बार मस्सों पर लगाएं। इस उपाय से मस्से की समस्या दूर हो जाती हैं।

मस्से को समाप्त करने के लिए आप अगरबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक अगरबत्ती को जला लें और इसके जले हुए गुल को मस्से पर लगा कर तुरन्त हटा लें। ऐसा 8-10 बार करने से मस्सा सूखकर झड़ जाएगा। ध्यान रहे, अगरबत्ती का स्पर्श सिर्फ मस्से पर ही होना चाहिए।

आलू का प्रयोग करने से भी मस्से कुछ दिनों में समाप्त हो जाते हैं। इसके लिए आलू को छीलकर उसकी फांक लें और उसे मस्सों पर रगडि़ए। फिर देखिए आपके मस्से कैसे गायब होते हैं।

खट्टे सेब को जूस नियमित रूप से मस्सों पर लगाने से मस्से धीरे-धीरे झड़ जाते है और तीसरे सप्ताह तक तो लगभग समाप्त ही हो जाते हैं। इसके लिए खट्टे सेब लेकर उनका जूस निकाल लीजिए और उसको दिन में कम से कम तीन बार मस्से की जगह पर लगाइए।

सिरका को इस्तेमाल दिन में दो बार मस्सों पर करने से मस्सों की परेशानी दूर हो जाती है। इसको उपयोग करने के लिए चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गरम पानी से फेस धो लें।

मस्सों से मुक्ति के लिए हरा धनिया एक कारगर उपाय है। इस उपाय को करने के लिए हरे धनिया को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।

मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए आप एलोवेरा के जैल का भी प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपके घर पर एलोवेरा है, तो उसका एक छोटा का टुकड़ा काटिये और ताजा जैल मस्से पर लगायें।

लहसुन का प्रयोग मस्सों पर करने से मस्से कुछ ही दिनों में सूखकर झड़ जाते हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले लहसेन की कली को छील कर उसका पेस्ट बना लें और उसे मस्सों पर लगा कर सो जाएं और सुबह उठकर उसे साफ कर लें। इस उपाय से आप मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं।

अंजीर के इस्तेमाल से मस्से 3-4 हफ्ते में समाप्त हो जाते है। इसको इस्तेमाल करने के लिए ताजा अंजीर लें। इसे मसलकर इसकी कुछ मात्रा मस्से पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं। इस उपाय को करने के लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसक पेस्ट को रोज रात को सोते वक्त मस्सो पर लगाकर सो जाइए। सुबह उठकर इसे साफ कर लें इस उपाय से आपको अच्छे परिणाम मिलेगें।
इसे भी पढ़ें: कफ और खांसी को जड़ से मिटाता है घर में बना ये चमत्कारिक काढ़ा
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।