दस सेहतमंद स्‍नैक्‍स हमेशा रखें अपने पास

एनर्जी देने वाला, पोषक तत्‍वों से भरपूर, सेहतमंद और फैट फ्री स्‍नैक्‍स आपकी स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा माना जाता हैं। ऐसे ही 10 सेहतमंद स्‍नैक्‍स के बारे में ज‍ानिए।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: May 14, 2014

सेहतमंद स्‍नैक्‍स

सेहतमंद स्‍नैक्‍स
1/11

हम सभी को खाने की तुलना में स्‍नैक्‍स पसंद होता हैं। लेकिन पोषक तत्‍वों की कमी और अधिक कैलारी के कारण कई बार स्‍नैक्‍स खाने की हमारी यह आदत स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरा उत्‍पन्‍न कर देती है। स्नैकिंग की आदत तभी सही हो सकती है जब वह आपको एनर्जी दे, पोषण तत्‍वों से भरपूर हो, सेहतमंद हो और साथ ही साथ कम से कम वसायुक्त हो। आइए ऐसे सेहतमंद स्‍नैक्‍स के बारे में जाने। image courtesy : getty images

सेब

सेब
2/11

कोई भी फल आपके नाश्‍ते के लिए अच्‍छा होता हैं, लेकिन सेब एक स्वास्थ्यप्रद फल माना जाता है। यह सुपर फल आपको एनर्जी और लंबे समय तक भूख के स्‍तर को बनाए रखने में मदद करने के अलावा स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी देता है। image courtesy : getty images

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न
3/11

पॉपकॉर्न पूरे परिवार के लिए एक अनुकूल नाश्ता है। एक बाउल पॉपकॉर्न से आपको प्रोटीन की काफी मात्रा मिलती है। इसके अलावा, यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसलिए स्‍नैक्‍स के लिए कुकीज़ बाहर फेंक दें और पॉपकॉर्न को ले आओ! image courtesy : getty images

नट्स

नट्स
4/11

नट्स एक स्‍वस्‍थ असंतृप्‍त वसा हैं। मूंगफली और मिक्‍सड नट्स भूख को शांत रखते हैं। लेकिन इसमें मौजूद उच्‍च वसा सामग्री के कारण इसे संयम से खाना चाहिए। थोड़े से नट्स खाने से ही आपको आवश्यक पोषक तत्व और कैलोरी मिल जाती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। image courtesy : getty images

वेजी प्लैटर

वेजी प्लैटर
5/11

भूख महसूस होने पर विभिन्न सब्जियों की एक थाली एक स्‍वस्‍थ विकल्‍प हो सकता है। इसमें आप उन सब्जियों को शमिल कर सकते हैं जो आपके बच्‍चे पसंद करते हैं या आप कुछ नया जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। image courtesy : getty images

फलों का सलाद

फलों का सलाद
6/11

ताजा कटा सेब का सलाद, नारंगी के टुकड़े और या अंगूर स्‍नैक्‍स का एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आपके संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्छे होते हैं। आप इनको फ्रिज में आसानी से स्‍टोर कर सकते हैं। image courtesy : getty images

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पाद
7/11

हमें अपने दांतों और हड्डियों को स्‍वस्‍थ बनाये रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। विभिन्‍न प्रकार के डेयरी उत्‍पाद जैसे दही और पनीर को आप एक स्‍नैक्‍स के रूप में नट्स और फल के साथ ले सकते हैं।

साबुत अनाज

साबुत अनाज
8/11

साबुत अनाज न केवल आपको भरे हुए का एहसास कराता है बल्कि विशेष रूप से आपकी फाइबर के लिए दैनिक पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। इसे स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए लो फैट डिप के साथ जोड़ा जा सकता है। image courtesy : getty images

मिनी सैंडविच

मिनी सैंडविच
9/11

साबुत अनाज की ब्रेड हमें कई प्रकार के पोषक लाभ देती हैं। इसके अलावा सब्जियां जैसे सलाद पत्ता और लीन मीट से तैयार मिनी सैंडल्स स्‍वस्‍थ स्‍नैकिंग विकल्‍प हो सकता है। image courtesy : getty images

स्‍मूदी

स्‍मूदी
10/11

मिल्क शेक और स्‍मूदी एक उत्कृष्ट स्‍नैकिंग विकल्प हैं। इसे स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए आप इसे अपने मनपसंद फल, दही, फ्लैक्‍स ऑयल या अन्‍य स्‍वस्‍थ विकल्‍प के साथ ले सकते हैं। आपके भोजन के बीच के समय में लेने से स्‍मूदी आपको तृप्‍त रखती हैं। image courtesy : getty images

Disclaimer