आर्निका सिर्फ तेल नहीं

आर्निका (Benefits of Arnica) की बात आते ही सभी को हेयर ऑयल याद आता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आर्निका एक प्राचीन औषधी है। होम्योपैथी में इसका इस्तेमाल काफी अधिक होता है, हालांकि, अन्य कई दवाओं में भी आर्निका का इस्तेमाल होता है। इसे खाया नहीं जाता, पर बाहरी तौर पर ही इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह एंटी बैक्टीरियल है जो कि सूजन और जलन को कम कर सकता है। साथ ही ये एंटीसेप्टिक और एंटी इंफेल्मेटरी भी है जो कि गठिया व नसों के दर्द को दूर कर सकता है।
अर्थराइटिस

आर्निका अर्थराइटिस के दर्द को दूर करता है। वर्ष 2002 में 79 लोगों पर हुए एक शोध में यह बात सामने आयी थी कि ऑस्टियोर्थराइटिस के दर्द और जकड़न को दूर करने में आर्निका जैल काफी मदद करता है। अगर छह सप्ताह तक दिन में दो बार इस जैल का इस्तेमाल किया जाए, तो गठिया के दर्द से राहत मिलती है।
ऑपरेशन के बाद सूजन को कम करता है

होम्योपैथी में आर्निका का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। आर्निका का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण ऑपरेशन के बाद होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। 2006 में 227 लोगों पर किए गए एक शोध के बाद यह बात सामने आई है।
सर्जरी के बाद के दर्द

2007 में 190 लोगों पर हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि आर्निका टॉन्सिल की तकलीफ को कम करने में भी मदद करता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों को होम्योपैथी में आर्निका की दवा दी गई, उन्हें काफी आराम मिला। इसके साथ ही सर्जरी के बाद होने वाले दर्द को कम करने में भी आर्निका मददगार होती है। ये रिकवरी में तेजी से मदद करती है।
मांसपेशियों में सूजन

आर्निका का सेवन करना मांसपेशियों की सूजन को कम कर सकता है। वर्ष 2003 में 82 मैराथन धावकों पर हुए एक शोध के बाद यह बात सामने आई। ये मांसपेशियों की सूजन को कम करता है, उन्हें आराम पहुंचाता है और दर्द से निजात दिलाता है।
एंटी बैक्टीरियल

आर्निका में एंटी बैक्टीरियल है और इसलिए आप इसे त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा की कई समस्याओं जैसे, एक्ने, जलन, फटे होंठ, एक्जिमा और नाक की सूजन को कम करने में भी मददगार है।
चोट से उबरने में मदद करता है

आर्निका जैल का इस्तेमाल सूजन से त्वरित आराम दिलाता है। इसके साथ ही यह दर्द और जलन को भी कम करने में मदद करता है। यह चोट से उबरने की प्रक्रिया को भी तेज करता है।
बच्चों में डायरिया

हालांकि डायरिया के आर्निका के लाभ के बारे में अभी तक अधिक विश्लेषण नहीं हुए हैं, लेकिन कुछ शोध बताते हैं कि आर्निका बच्चों में डायरिया के प्रभावों को कम कर सकता है। ये पेट को राहत पहुंचा सकता है।
बालों को बनाएं काला

आर्निका (arnica hair oil benefits in hindi) बालों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। आर्निका हेयर ऑयल के बारे में तो सबको पता है। यह बालों को असमय सफेद होने और टूटने से बचाता है। इसके साथ ही बालों को घना और मजबूत बनाता है। तो, बालों को काला करने के लिए आर्निका ऑयल जरूर लगाएं।
दर्द और चोट

दिन में दो बार प्रभावित क्षेत्र पर सामायिक रूप में आर्निका का इस्तेमाल सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।