आयरन की कमी दूर करते हैं ये 10 हेल्दी फूड, सर्दियों में जरूर खाएं
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और स्वस्थ रहने के लिए शरीर को आयरन की जरूरत पड़ती हैं। इसलिए अपने आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शमिल करना चाहिए। आइए आयरन से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानें।

आहार में मौजूद अनेक प्रकार के पोषक तत्व मानव शरीर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। उनमें से आयरन भी एक है। आयरन की उपस्िथति से ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम स्वस्थ रहते हैं। इसलिए हमें अपने आहार में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ है जिनमें आयरन भरपूर मात्रा में होता हैं। आइए ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानें। Image Courtesy: Getty Images

चुकन्दर आयरन का अच्छा स्रोत है। चुकन्दर से प्राप्त आयरन से रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण होता है और यह लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए भी प्रभावशाली होता है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की पत्तियों में भी काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार लोगों के लिए चुकंदर रामबाण है। इसको रोज अपने आहार में सलाद या सब्जी के रूप में प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है। Image Courtesy: Getty Images

पालक में आयरन काफी अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करने से शरीर में इसकी कमी पूरी होती है। इसके अलावा पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे तत्व आदि मुख्य हैं। Image Courtesy: Getty Images

अनार ब्लड में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा प्रतिदिन अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से होता है। Image Courtesy: Getty Images

तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण माना जाता है। तुलसी के पत्तों का सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। Image Courtesy: Getty Images

अंडे के दोनों भाग यानि पीला और सफेद में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है और यह आयरन से भी भरपूर होता है। Image Courtesy: Getty Images

आयरन न केवल हड्डियों को मजबूती देता है बल्कि शरीर को ऑक्सीजन भी प्रदान करता है। आयरन की कमी एनीमिया को दावत देती है। इसको दूर करने के लिए रेड मीट का सेवन करना चाहिए। रेड मीट में विटामिन-ए और डी, जिंक, आयरन तथा पोटैशियम से भरपूर मात्रा में होता है जो याददाशत दुरूस्त रखने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होता है। Image Courtesy: Getty Images

अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा और आयरन से भरपूर होगा। पके हुए अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है। इसके अलावा आम खाने से हमारे शरीर में रक्त अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है। Image Courtesy: Getty Images

अनाज का सेवन करने से भी आयरन की कमी दूर होती है क्योंकि इसमें आयरन अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए भोजन में गेंहू और सूजी की बनी चीजे बहुत फायदेमंद हैं। Image Courtesy: Getty Images

खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों का खूब प्रयोग करना चाहिए। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है और यह तेजी से रेड ब्लड सेल बढ़ाते हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद है। Image Courtesy: Getty Images

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में पाये जाते है। Image Courtesy: Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।