सरकार का फरमान, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स हर महीने सरकार को देंगे गर्भवती-नवजातों की रिपोर्ट

यूपी के हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने हाल ही में 'न्यूट्रीशियन स्टेस्स रिपोर्ट ऑफ मदर इन चाइल्ड' प्रोग्राम में शिरकत की। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सरकार का फरमान, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स हर महीने सरकार को देंगे गर्भवती-नवजातों की रिपोर्ट

अक्सर देखा जाता है कि सरकार की लापरवाही के चलते गर्भवती और नवजात शिशु के साथ ज्यादती हो जाती है। जिसका सीधा असर गर्भवती-नवजातों को झेलना पड़ता है। लेकिन अब इस विषय पर सरकार हरकत में आ गई है। जिसके चलते अब गर्भवती-नवजातों पर स्पेशल ध्यान दिया जाएगा। 



दरअसल, यूपी के हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने हाल ही में 'न्यूट्रीशियन स्टेस्स रिपोर्ट ऑफ मदर इन चाइल्ड' प्रोग्राम में शिरकत की। जिसमें उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट के हॉस्पिटल्स अब तक गर्भवती-नवजातों के आंकड़ों को लेकर गंभीर नहीं रहे हैं। जिसके चलते अब हर महीने डिस्ट्रिक्ट के हर हॉस्पिटल्स को शिशुओं व गर्भवती महिलाओं का आंकड़ा जुटाकर सरकार को देना होगा।

यह कार्यक्रम राजधानी के डॉ. संजय गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान(एसजीपीजीआई) में आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में परिवार कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. राकेश कपूर भी मौजूद रहे। हेल्थ मिनिस्टर सिद्दार्थ नाथ सिंह ने कहा कि शिशु का पहला घर मां का गर्भ होता है। जिसमें बच्चा 9 महीने तक रहता है। मां की सेहद का उसके शिशु पर सीधा प्रभाव पड़ता है। गर्भ से लेकर बाहर का जीवन बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

इसके साथ मौके पर सिंह ने ये भी कहा कि अब से यूपी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर सरकार की सीधी नजर रहेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही नई व्यवस्था भी बनाने जा रही है। उन्होंने अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हैं।

Read Next

ब्रेस्‍टफीडिंग से बच्‍चों में डालें सब्‍जी खाने की आदत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version