
गर्लफ्रैंड इंप्रेस करने के लिए जानें उसकी पसंद : अगर आप की तरफ भी कोई लडकी ध्यान नहीं दे रही है। तो परेशान ना हो। आइए हम आपको बताते हैं, गर्लफ्रैंड का दिल जीतने और उन्हें खुश करने के टिप्स के बारे में।
हर लड़का कहता है, 'कोई न कोई चाहिए, प्यार करने वाला'। पर किसी के दिल में अपनी जगह बना पाना इतना भी आसान नहीं। लड़कियों को प्रभावित करना आसान नहीं होता। जरा सी चूक आपके रिश्ते को खत्म करने के लिए काफी है। लड़कियों को खुश करने और उनका दिल जीतने के लिए आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत हैं।
[इसे भी पढ़े- जानें लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं]
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए सबसे पहले उसकी पसंद और नापसंद के बारे में जानना जरूरी है। माना जाता है कि लड़कियां अक्सर उसी लड़के को पसंद करती हैं जो अपने दिल की बात खुलकर कह सके। जो दिलदार हो और जो उसे दुनिया की परेशानियों से दूर रख सके। इसके अलावा हमेशा नर्मदिल, संस्कारी, दूसरों की इज्जत करना, साफ-सुथरे, खुशमिजाज नजर आना, हर किसी से सम्मान से पेश आना और इन सबसे बढ़कर उनकी तारीफ करने जैसे गुण लड़कियों को खूब भाते हैं।
क्या करें अगर वो न दे ध्यान
अगर आप की तरफ भी कोई लडकी ध्यान नहीं दे रही है। तो परेशान ना हो। आइए हम आपको बताते हैं, गर्लफ्रैंड का दिल जीतने और उन्हें खुश करने के टिप्स के बारे में।
माहौल को परखें
लड़कियों को इंप्रेस करने और उनका दिल जीतने के लिए यह जरूरी हैं कि आप उनसे तुरंत जाकर अपने प्यार का इजहार ना करें। बल्कि पहले माहौल को अच्छी तरह से जाने-समझें। याद रखें जल्दी का काम शैतान का होता है।
[इसे भी पढ़े- जानें प्यार के 9 इशारे]
दोस्ती करें
कहते हैं दोस्ती प्यार की पहली सीढ़ी होती है। लड़की को प्रपोज करने से पहले आपको चाहिए कि सबसे पहले आप उनसे दोस्ती करें। उनसे दोस्ताना संबंध बनाकर आप उसके बारे में अच्छी तरह जान सकते हैं। उसकी पसंद-नापसंद के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। और सही मौका पाकर फिर अपने दिल की बात उससे कह सकते हैं।
बातचीत
लड़की को प्रपोज करने से पहले आप उनसे बातचीत करें। उन्हें यह अहसास ना करवाएं कि आप उन्हें प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं। आमतौर पर लड़कियां बात करने की शौकीन होती हैं इसलिए आपमें भी बात करने का हुनर होना चाहिए।
गिफ्ट
मौके-बेमौके उसे तोहफा देते रहें। बर्थडे आदि के अवसर पर तो गिफ्ट देना कतई न भूलें। शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसे चॉकलेट या फूलों से लगाव नहीं होगा। कभी-कभी सभी दोस्तों के लिए तो कभी सिर्फ उन्हीं के लिए लेकर जाएं।
[इसे भी पढ़े - लड़कों को इंप्रेस करने के तरीके]
इंप्रेस करना है जरूरी
लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने और उन्हें खुश करने का सबसे बढ़िया फॉर्मूला हैं कि आप उन्हें इंप्रेस करें। यदि आपको अहसास होता है कि लड़की आपकी इंप्रेस है तो आपको मुस्कुराकर प्यार से बात करनी चाहिए।
पॉजिटिव एटीट्यूट रखें
किसी भी लड़की को इंप्रेस करने के लिए आपको चाहिए कि लड़कियों से पॉजिटिव बात करें और अपना एटीट्यूट को भी पॉजिटिव रखें, ताकि लड़कियों आपसे बात करने के लिए प्रेरित हो।
हंसी-मजाक
आप सीरियस बातों और हल्की-फुल्की बातों के बीच तालमेल बनाकर रखें। आप सिर्फ गंभीर या फिर सिर्फ हंसी मजाक ही ना करते रहें। बल्कि आपको चाहिए कि आपके आसपास के लोग उदास हैं तो आप उनको हंसा सकें। इससे आपसे लड़कियां बात करने की इच्छुक होंगी।
संकोची ना बनें
लड़कों को लड़कियों के आगे बिल्कुल भी नर्वस नही होना चाहिए। आप बात करने से डरें नहीं और संकोची स्वभाव तो बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए, वरना लड़कियां आपसे दूर भागने लगेंगी।
[इसे भी पढ़े - लड़कियों का दिल कैसे जीते]
उतावले ना हों
बहुत अधिक उतावले ना हो और बहुत ज्यादा ना बोलें, बल्कि लड़कियों को बोलने का भी मौका दें। साथ ही आपको लड़की की तारीफ भी करनी चाहिए लेकिन बहुत बनावटीपन से नहीं।
ओवर स्मार्ट ना बनें
अक्सर लड़के ओवर स्मार्ट बनने के चक्कर में लड़की पर गलत इंप्रेन डाल देते हैं जो गलत है! अक्सर लड़किया ओवर स्मार्ट लड़कों के पास तो रहती हैं लेकिन जब बात प्यार की होती हैं तो लड़कियां उनसे दूरी बनाना ही सही समझती हैं।
वेल ड्रेस्ड दिखें
फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन यह कथन लड़कियों पर पूरी तरह फिट बैठता हैं। सभी जानते हैं कि जो असर पहली नजर में होता है वह ही आखिरी समय तक बना रहता है। इसलिए याद रखें कि जब भी किसी लड़की से पहली बार मिले तो आपका इंप्रेशन बहुत ही बढिया होना चाहिए। आपका वेल ड्रेस्ड होना व प्रजेंटेबल दिखना बेहद जरूरी है।
इन टिप्स से आप आसानी से किसी भी लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं और अपने दिल की बात भी आराम से कर सकते हैं। लेकिन एक बात जरूर ध्या़न रखें कि यह बात दिल की है और दिल पर किसी का जोर नहीं। अगर आपकी कोशिशों के बावजूद कोई लड़की आपको तवज्जो नहीं दे रही तो अपने दिल में इसका मलाल रखने की बजाए जिंदगी में आगे बढ़ना सीखें। यह सबसे जरूरी है...
Read More Article on Dating in hindi.
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।