
जानिए, गर्भवती के लिए अंडा खाना कितना फायदेमंद है।
अंडा खाना गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार अंडे में मौजूद कोलीन गर्भस्थ बच्चे में तनाव संबंधी बीमारियां पैदा होने की आशंका कम करता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कई बार तनाव में आ जाती हैं। इसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। इसके कारण शिशु को बाद में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारी हो सकती है। अंडे में मौजूद कोलीन तनाव को समाप्त करता है।
वाशिंगटन स्थित कोरनेल यूनिवर्सिटी की तरफ से यह अध्ययन किया गया। इसके लिए शोधकर्ताओं ने 24 महिलाओं पर शोध किया। इन महिलाओं को रोजाना 480 मिग्रा कोलीन हर रोज दिया गया। इसके प्रभाव से गर्भस्थ शिशु में स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल की मात्रा काफी कम हो गई।
एक अंडे में 65 प्रतिशत पानी, 10.8 प्रतिशत वसा, 10.8 प्रतिशत खनिज और 12.1 प्रतिशत प्रोटीन व सारे खनिज लवण पाए जाते हैं, जो आसानी से पच जाते हैं। इसमें प्रचुर लौह तत्व भी पाए जाते हैं, जो खून बनाने में सहायक होता है। गर्भवती महिला, बच्चे, बूढ़े और बीमार लोगों के लिए अंडा संतुलित आहार है।
Read More Articles On Pregnancy in Hindi.
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।