बेहतर सेक्स के लिए बेहतर भोजन
अच्छा भोजन न सिर्फ कई बीमारियों से बचाता है बल्कि तन-मन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ बॉडी को फिट रखता है। लेकिन शरीर और मन से स्वस्थ रखने के अलावा अच्छा भोजन आपकी सेक्स लाइफ को भी स्वस्थ रखता है। बेहतर सेक्स के लिए आप अलग अलग प्रकार के आहार ले सकते हैं। इतना ही नहीं समुद्री भोजन आपकी सेक्स ड्राइव के लिए अच्छे होते हैं। बेहतर सेक्स के लिए बेहतर भोजन करना लाभकारी तो है ही पौष्टिक भोजन लंबी आयु के लिए भी अच्छा है। आइए जानें बेहतर सेक्स के लिए बेहतर भोजन में क्या लिया जाएं।
- ये सही है कि आप अपने खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके अपने सेक्स जीवन को बेहतर बना सकते हैं। समुद्री भोजन से कई तरह की सेक्स समस्याओं का भी इलाज संभव है।
- बेहतर खान पान के लिए जरूरी नहीं कि आप पौष्टिक आहार ही खाएं बल्कि आप प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और कैलोरी से भरपूर खाघ पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं।
- हरी सब्जियों की बात करें तो सरसों न सिर्फ शरीर और मन को स्वस्थ रखता है बल्कि सरसो को हमेशा से ही सेक्सुअल ग्लैंड्स के लिए फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं सरसो को खाने से सेक्स की भावना को बढ़ावा मिलता है।
- अदरक को सेक्स उत्प्रेरक माना जाता है। साथ ही गाजर खाने से व्यक्ति का स्नायु तंत्र मजबूत होता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन व्यक्ति की सेक्स लाइफ को भी बेहतर बनाता है।
- समुद्री भोजन में बहुत सी चीजें खाने पीने की हो सकती हैं जैसे झींगा मछली। ये ऐसी चीजें हैं जिनको खाने से आपका सेक्स जीवन बेहतर हो सकता है। आमतौर पर समुद्री भोजन को सेक्स उत्प्रेरक माना जाता है।
- शहद एक ऐसा पदार्थ है जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले अमीनो-एसिड और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जिसके खाने से न सिर्फ आपकी सेक्स लाइफ सुखमय बनती है बल्कि दंपति को यौनक्रिया के दौरान कमजोरी महसूस भी नहीं होती।
- इस तरह से आप हेल्दी भोजन करके न सिर्फ अपनी सेक्स लाइफ को सुखमय बना सकते है बल्कि अपने आपको लंबे समय तक फिट भी रख सकते हैं।
आज भी यह माना जाता है कि अपने खाने में थोड़ा सा परिवर्तन करके आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं और यहां तक कि बहुत सी यौन दुर्बलताओं पर काबू पा सकते हैं। इतना ही नहीं आप बेहतर भोजन से सेक्स समस्या का समाधान आराम से कर सकते है।

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग May 19, 2011
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।