क्या अब कोविशील्ड वैक्सीन की केवल एक डोज लगेगी? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

क्या कोविशील्ड का एक ही डोज काफी है? क्या इसके एक ही डोज से शरीर में बनने लगती है एंटीबॉडीज? जानें इसकी सच्चाई
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अब कोविशील्ड वैक्सीन की केवल एक डोज लगेगी? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

कोरोना महामारी के खिलाफ देशभर में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अब तक करोड़ों लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाया जा चुका है। इसके परिणाम स्वरूप काफी अच्छे रिजल्ट भी देखे जा रहे हैं। देशभर में कोरोना के मामले कम होते नजर आ रहे हैं। भारत में अब तक तीन तरह की वैक्सीन लगाई जा रही है, कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पुतनिक V। कई हेल्थ विशेषज्ञ वैक्सीनेशन को प्रभावी मान रहे हैं। हाल ही में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल में बदलाव हुए हैं, जिसमें बताया गया है कि कोविड-19 वैक्सीन के दो डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह का अंतराल होना चाहिए। पहले 6 से 8 सप्ताह का अंतराल होना अनिवार्य था। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस पेज पर:-


सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल में हुए बदलाव में एक और अहम जानकारी दी गई है, जिसमें यह बताया गया है कि अब कोविशील्ड का एक ही डोज अनिवार्य है।

यह खबर तेजी से वायरल भी हो रहा है। कई लोग इस खबर को सच भी मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन को लेकर अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन के दौरान देखा गया है कि कोविशील्ड की एक ही खुराक हमारे शरीर के लिए पर्याप्त है। कोविशील्ड के 1 खुराक से एंटीबॉडीज निर्मित हो सकता है। कोरोना से सुरक्षा देने में यह एंटीबॉडीज पर्याप्त है। इससे कोरोना को मात दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - बच्चों में फ्लू वैक्सीन और कोविड-19 से जुड़े 10 जरूरी सवालों के जबाव

सरकारी संस्थान पीआईबी फैक्ट चेक द्वारा इस वायरल पोस्ट की पड़ताल की गई। इसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट पर इस वायरल पोस्ट की सच्चाई लिखी।  पीआईबी ने अपने पोस्ट पर लिखा, #Covishield की सिर्फ एक डोल लगाने की खबर गलत है। कोविडशील्ड के टीकारण शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 12 सप्ताह बाद दूसरी डोज लेना जरूरी है। 

क्या कहते हैं डॉक्टर वीके पॉल

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने पोस्ट में स्वास्थ्य नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल की वीडियो भी डाली है। डॉ. वीके पॉल का  का कहना है कि भारत में कोविशील्ड का शेड्यूल 2 डोज का है। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका दो डोज लेना अनिवार्य है। जिन लोगों द्वारा कोविशील्ड की पहली डोज ली जा चुकी है, उन्हे दूसरी डोज 12 सप्ताह बाद लेना जरूरी है। आगे उन्होंने कहा यह बाद दोनों वैक्सीन यानि कोवैक्सीन और कोविशील्ड होने पर ही लागू होती है। कोवैक्सीन की दूसरी डोज 4 से 6 सप्ताह बाद लेनी है। 

ध्यान रखें कि सोशल मीडिया पर फेल रही अफवाहों पर गौर न करें। अगर आपको इस तरह की खबरें सुनने के लिए मिलती हैं, तो एक बार डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ से राय जरूर लें। 

Read more on Articles miscellaneous in Hindi

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या सभी हर्बल और नैचुरल दवाएं सच में सेफ होती हैं? जानें इनके प्रयोग से जुड़ी जरूरी बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version