Doctor Verified

क्या ज्यादा सोने से धीमा हो रहा मेटाबॉलिज्म? जान लें डॉक्टर की सलाह

सर्दियों के मौसम में लोग देर तक सोना पसंद करते हैं, क्योंकि बाहर बहुत ठंड होती है और ऐसे में रजाई के अंदर की गर्माहट बहुत सुहावनी लगती है। यहां जानिए, क्या ज्यादा सोने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा सोने से धीमा हो रहा मेटाबॉलिज्म? जान लें डॉक्टर की सलाह

सर्दियों का मौसम आते ही एक अजीब सी सुस्ती शरीर पर हावी हो जाती है। रजाई की गर्माहट और देर तक अंधेरा, सब मिलकर ऐसा माहौल बनाते हैं कि बिस्तर से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता। कई लोगों को लगता है कि ठंड के मौसम में नींद पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाती है और अक्सर यह सवाल मन में उठता है कि क्या सर्दियों में ज्यादा सोना हमारे मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है? क्या यह आदत वजन बढ़ाने का बड़ा कारण बन सकती है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल्स हैदाबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट, डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी (Dr. G. Krishna Mohan Reddy, Senior Consultant Physician and Diabetologist, Yashoda Hospitals) से बात की-


इस पेज पर:-


क्या ज्यादा सोने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है? - Does sleeping too much in winter slow metabolism

सर्दी के मौसम में दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं। इससे शरीर का प्राकृतिक सर्केडियन रिद्म बदल जाता है, जो नींद-जागने के चक्र को कंट्रोल करता है। ठंड में शरीर एनर्जी बचाने की प्रवृत्ति भी दिखाता है, इसलिए गर्माहट पाने के लिए हम ज्यादा समय बिस्तर में बिताना पसंद करते हैं। डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी कहते हैं कि कभी-कभार थोड़ा ज्यादा सोना शरीर के लिए अच्छा भी हो सकता है, क्योंकि इससे मांसपेशियां और दिमाग बेहतर तरीके से रिकवर होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

  • कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा नींद मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है, लेकिन डॉक्टर इस मिथक को गलत बताते हैं।
  • नींद के दौरान शरीर का एनर्जी का खर्च सामान्य रूप से कम जरूर होता है, लेकिन यह केवल नींद के दौरान की स्थिति है। इसका शरीर के कुल मेटाबॉलिज्म पर कोई बड़ा, स्थायी प्रभाव नहीं पड़ता।
  • सबसे दिलचस्प बात यह है कि सर्दी का मौसम वास्तव में मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बढ़ा भी सकता है, क्योंकि शरीर को ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी चाहिए होती है। इसलिए केवल ज्यादा सो जाने से मेटाबॉलिज्म धीमा नहीं हो जाता।

इसे भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें बढ़ाएंगी आपका मेटाबॉलिज्म, जानिए कैसे रहती है दिनभर एनर्जी

सर्दियों में अच्छी नींद के फायदे - Benefits of good sleep in winter

डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी बताते हैं कि मौसम मेटाबॉलिज्म पर उतना असर नहीं डालता जितना हमारी आदतें डालती हैं। सर्दियों में फिट रहने के लिए कुछ चीजें बेहद जरूरी हैं-

1. रोज 7-9 घंटे की नियमित नींद, हर दिन एक ही समय पर सोना और उठना सर्केडियन रिद्म को संतुलित रखता है।

2. ठंड में भी एक्टिव रहना जरूरी है, हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग, योग या घर पर एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखती हैं।

3. मौसमी सब्जियां, फल, नट्स, दालें और फाइबर युक्त भोजन शरीर को एनर्जी देते हैं और वजन संतुलित रखते हैं।

4. दिन में ज्यादा समय बिस्तर में न बिताएं, जितने घंटे सोने के लिए जरूरी हैं, सिर्फ उतने ही सोएं।

Does sleeping too much in winter slow metabolism

डॉक्टर की सलाह

डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी बताते हैं कि यदि सर्दियों में आपको बहुत ज्यादा नींद आती है और दिनभर थकान बनी रहती है, तो यह स्लीप डिसऑर्डर, विंटर डिप्रेशन (SAD) या हार्मोनल असंतुलन का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है लेकिन अगर आपको कभी-कभी ही ज्यादा नींद आती है तो अपनी लाइफस्टाइल और सोने-जागने के पैटर्न को सुधारें।

निष्कर्ष

सर्दियों में ज्यादा सोना बिलकुल सामान्य है और इससे मेटाबॉलिज्म धीमा नहीं पड़ता। असल मायने रखती हैं आपकी रोजमर्रा की आदतें, नींद का पैटर्न, भोजन और एक्टिविटी लेवल। डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी कहते हैं कि अगर आप नियमित नींद लें, दिनभर एक्टिव रहें और सही खानपान अपनाएं, तो मौसम चाहे जो भी हो, आपका मेटाबॉलिज्म हमेशा हेल्दी रहेगा।

All Images Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या सर्दियों में नहाने से पहले नारियल तेल लगा सकते हैं? जानें कब है इसे लगाने के सही समय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 09, 2025 08:08 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

TAGS