
यह भी पाया गया है कि विटामिन डी की कमी हाईब्लड प्रेशर की बड़ी वजह होती है। और उच्च रक्तचाप से दिल के दौरे का खतरा बढ़ने के बारे में तो सभी जानते हैं।
यह तो हम जानते ही हैं कि विटामिन डी
हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन, एक ताजा शोध इसके एक अन्य महत्वपूर्ण गुण के बारे में भी बताता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन तथा कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी होस्पिटल के सहयोग से किए गए एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि विटामिन डी दिल की सेहत भी दुरुस्त रखता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से हृद्य रोगों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है।
यूनिवर्सिटी के क्लिनिकल बायोकैमिकल विभाग के डॉ. पीटर ब्रून्डम जैकोबसन ने विटामिन डी और दिल की सेहत के संबंधों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब हमने विटामिन डी की कमी और दिल की बीमारियों और उससे होने वाली मौतों के बीच संबंध का अध्ययन कर लिया है।
[इसे भी पढ़ें : विटामिन डी की कमी से होने वाली बीमारियां]
इस अध्ययन में जांचकर्ताओं ने पाया कि शरीर में विटामिन डी की कमी के शिकार लोगों को दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत अधिक रहती है। इसके साथ ही उनके हृदय संबंधी अन्य बीमारियां होने और दिल के दौरे से मौत होने का खतरा भी अधिक रहता है। विटामिन डी की कमी का संबंध पारंपरिक रूप से कमजोर हड्डियों से होता है।
[इसे भी पढ़ें : विटामिन डी क्या है]
यह भी पाया गया है कि विटामिन डी की कमी हाईब्लड प्रेशर की बड़ी वजह होती है। और उच्च रक्तचाप से दिल के दौरे का खतरा बढ़ने के बारे में तो सभी जानते हैं।
Read more Articles on
Health News in Hindi.
Disclaimer
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।