
गर्भावस्था में लिया जाने वाला आहार आने वाले शिशु का स्वास्थ्य निर्माण करता है। ऐसे में पौष्टिक आहार का सेवन आवश्यक है। आइये जानें, कैसा होना चाहिए गर्भवती महिला का आहार।
हर गर्भवती महिला की सबसे बड़ी चिंता यही होती है, कि वो क्या खाये क्योंकि गर्भावस्थां में लिया जाने वाला आहार ही आने वाले शिशु का स्वास्थ्य निर्माण करता है।
ऐसे में आहार को लेकर सही निष्कर्ष निकाल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, आइये हम आपकी समस्या का समाधान कर देते हैं। आइए जानें गर्भवती महिला को अपने आहार में क्या-क्या खाना चाहिए।
गर्भावस्था में क्या खायें
पौष्टिक आहार की आवश्यकता
गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन कर, गर्भवती महिला अपने आपको मामूली संक्रमण और बीमारियों से बचा सकती है। इस अवस्था में आयरन की कमी होने की संभावना अधिक होती है, जिससे एनीमिया होने का डर रहता है।
आहार की संतुलित मात्रा
गर्भावस्था के 14 से 16 सप्ताह के बाद आयरन और कैल्शियम का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। इस अवस्था में महिलाओं को लगभग 300 किलो कैलोरी ऊर्जा, 14 से 16 ग्राम प्रोटीन, 9 से 10 ग्राम वसा का सेवन करना चाहिए।
होने वाले बच्चे का स्वास्थ्य
गर्भ में पल रहे शिशु को मां के आहार से ही पोषण मिलता है। मां के स्वाकस्य्स का प्रभाव ही बच्चेस के स्वालस्य्से व वज़न पर पड़ता है।
क्या खा सकती हैं आप
हालांकि गर्भावस्था का अनुभव हर महिला के लिए अलग होता है। कुछ को बहुत ज्यादा भूख लगती है, तो कुछ को बहुत कम। इस अवस्था में आप सामान्य से अधिक भोजन कर सकती हैं। खाने में हरी सब्जि़यां, दूध, उबला भोजन, अंकुरित चना, अंडे खायें।
ध्यान रखने योग्य बातें
- भोजन से पहले या बाद में चाय-काफी का सेवन ना करें क्योंकि इससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है।
- शराब, सिगरेट व तम्बाकू को कुछ समय के लिए पूरी तरह त्याग दें।
- चिकित्सक की राय के बिना कोई भी दवा ना लें।
- गर्भावस्था के आखिरी माह में भारी शारीरिक कार्य नहीं करना चाहिए, इससे पहले आप हल्के-फुल्के काम करने चाहिए।
Read More Articles on Pregnancy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।