Diabetes Diet: खजूर और काजू से बने ये लड्डू हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट स्नैक्स, नहीं बढ़ाते ब्लड शुगर

Diabetes Diet: किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए दवा के साथ परहेज और स्‍वस्‍थ खानपान बहुत जरूरी होता है। खासकर कि डायबिटीज जैसी बीमारी में आप क्‍या खाते हैं और नहीं, यह बात बहुत मायने रखती है। जी हां यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं और मीठे खाने को तरसते हैं, तो आइए हम आपको बता रहे हैं काजू, खजूर और नारियल के टेस्‍टी और हेल्‍दी लड्डू (Dates and Cashew Laddu Recipe)  रेसेपी, जो आपकी मीठे की क्रेविंग को दूर करने के साथ आपकी डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखेंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Diabetes Diet: खजूर और काजू से बने ये लड्डू हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट स्नैक्स, नहीं बढ़ाते ब्लड शुगर

किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए दवा के साथ परहेज और स्‍वस्‍थ खानपान बहुत जरूरी होता है। खासकर कि डायबिटीज जैसी बीमारी में आप क्‍या खाते हैं और नहीं, यह बात बहुत मायने रखती है। जी हां यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो आपको अपने खानपान के प्रति सचेत होने की आवश्‍यकता होती है। जिससे कि आपका ब्‍लड शुगर लेवल कम रहे और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिले। क्‍योंकि डायबिटीज को यदि समय के साथ कंट्रोल न किया जाए, तो स्थिति गंभीर और जानलेवा भी हो सक‍ती है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को शुगरी फूड्स के सेवन से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 


इस पेज पर:-


स्‍वस्‍थ खानपान डायबिटीज के इलाज की ओर पहला कदम है, क्‍योंकि इससे डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। लेकिन आप यदि डायबिटीज के रोगी हैं, तो आपका भी कई बार कुछ मीठा या डेर्जट खाने का मन होता होगा। खासकर कि तब जब कोई त्‍योहार हो और आपके चारों तरफ मिठाईयों की भरमार हो। कई दफा आप खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते और मीठे की क्रेविंग की वजह से आप मिठाईयों पर लुके-छिपे टूट पड़ते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई आवश्‍यकता नहीं है, क्‍योंकि हम आपको बता रहे हैं, काजू, खजूर और नारियल की बने टेस्‍टी और हेल्‍दी लड्डू रेसेपी, जिसे आप इस फेस्टिव सीजन पर अपने घर बना स‍कते हैं। खजूर और काजू के बने ये लड्डू आपके ब्‍लड शुगर को कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में भी मददगार है, तो इस फेस्टिव सीजन स्‍वाद के साथ आपको कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है। 

डायबिटीज के लिए खजूर (Dates For Diabetes)

मोटापे को कम करने से लेकर डायबिटीज के लिए खजूर एक स्‍वस्‍थ विकल्‍प है। हालांकि खजूर में कैलोरी प्राकृतिक रूप से चीनी की मात्रा होती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है, कि दिन के 2-3 खजूर का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। इसलिए खजूर डायबिटीज रोगियों के लिए एक स्वस्थ डिश में मीठी चीजों, या मिठाई की जगह ले सकता है। 

डायबिटीज के लिए काजू (Cashew For Diabetes)

नट्स आपके ब्‍लउ प्रेशर से लेकर ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने में रखने में मददगार हैं। लेकिन काजू में वसा की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती हैं और यह फाइबर में समृद्ध हैं, जो रक्तप्रवाह में शर्करा की धीमी गति को सुनिश्चित करता है और ब्‍लड शुगर के के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह ओमेगा -3 फैटी एसिड और ओलिक एसिड से भरपूर होता है, जो इसे दिल की सेहत के लिए भी बेहतरीन और फायदेमंद बनाते हैं।

इसे भी पढें: ब्‍लड शुगर कम करने और डायबिटीज प्रबंधन में फायदेमंद है भिंडी का सूप, जाने बनाने की आसान विधि

खजूर, काजू और नारियल के लड्डू बनाने की रेसेपी ( Dates, Cashew and Coconut Laddu Recipe) 

सामाग्री 

  • 1 कप खजूर बारीक कटा काजू 
  • 1 कप काजू
  • 1/2 नारियल कप कद्दूकस किया हुआ 
  • 1 चुटकी सेंधा नमक
  • 1 बड़ा चम्मच वर्जिन नारियल तेल

इसे भी पढें: डायबिटीज वालों का ब्लड शुगर घटाएंगे लोकल मार्केट में मिलने वाले ये 4 देसी फूड्स

कैसे बनाएं खजूर, नारियल और काजू के लड्डू 

  • सबसे पहले आप खजूर को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 
  • अब आप एक फूड प्रोसेसर में, काजू और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और अच्छे से ब्‍लेंड करके मिलाएं। 
  • अब आप खजूर, नमक और वर्जिन नारियल तेल डालें और अच्‍छे से मिलाएं, जब तक कि एक चिपचिपा मिश्रण तैयार न हो जाए। 
  • इसके बाद आप अपनी हथेलियों पर मिश्रण के छोटे स्कूप लें, और छोटी-छोटी बॉल बनाएं। 
  • अब इन लड्डू को आप बेकिंग ट्रे पर रखकर कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रीज करें।
  • इसके बाद आप इनका आंनद ले सकते हैं। 

Read More Article In Healthy Diet In Hindi

Read Next

बदलते मौसम में कभी न पीएं ठंडा पानी, भुगतने पड़ सकते हैं ये 5 गंभीर परिणाम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version