
'छोटों' को दें छोटी प्लेट में खाना: जानें बच्चों को छोटी प्लेट में खाना क्यों देना चाहिए। पढ़ें छोटी प्लेट में खाना खाने से बच्चों की सेहत पर क्या असर होता है।
बच्चों को बड़ी प्लेट में खाना परोसने की आदत ठीक नहीं। इससे असके अधिक कैलोरी का सेवन करने व मोटापे का शिकार होने की आशंका बढ़ जाती है।
अमेरिका में हुए अध्ययन के मुताबिक प्लेट का आकार यह तय करने में सक्षम है कि बच्चा कितना खाना खाएगा। पांच से दस साल के बच्चों पर किए गए अध्ययन में देखा गया है कि बड़ी प्लेट मिलने पर बच्चे पर बच्चे न सिर्फ ज्यादा खाना परोसते हैं बल्कि 50 फिसदी अधिक कैलोरी का सेवन भी करते हैं।
छोटी प्लेट देने पर ऐसा नहीं होता। कम खाना खाने के बावजूद उनका पेट भर जाता है। अध्ययन के दौरान बच्चों को एक दिन छोटे बर्तन और दूसरे दिन बड़े बर्तन में मन भर खाने की छूट दी गई। मेन्यू में फल सब्जी, पास्ता, चिकेन नगेट्स,चाऊमीन और पिज्जा रखा गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि बड़े बर्तन में खाना खाते समय बच्चों ने 90 से 104 अतिरिक्त कैलोरी ली। अगर खाना ज्यादा पसंद आया तो यह मात्रा और भी बढ़ गई।
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।