
मॉडर्न लाइफस्टाइल में कॉफी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं रही, यह एक आदत, एक रूटीन और कई लोगों के लिए एनर्जी का सबसे बड़ा सोर्स बन चुकी है। सुबह का अलार्म बजने से पहले ही दिमाग में पहली चीज जो आती है, वह है एक गर्मागर्म कप कॉफी। ऑफिस की मीटिंग हो, देर रात का प्रोजेक्ट, लंबी ड्राइव या बस मूड फ्रेश करने का मन, कॉफी हर जगह हमारा साथ निभाती है। इसकी खुशबू, इसका स्वाद और इसकी ताजगी इतनी लुभावनी होती है कि कई लोगों के लिए दिन की शुरुआत ही कॉफी से होती है लेकिन कुछ लोगों को कॉफी पीने के बाद बेचैनी, घबराहट का एहसास होता है। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. जगदीश मदिरेड्डी (Dr. Jagadesh Madireddi, Consultant Interventional Cardiologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad) से जानिए, क्या कॉफी पीने से दिल की धड़कने बढ़ सकती हैं?
इस पेज पर:-
क्या ज्यादा कॉफी पीने से दिल की धड़कन बढ़ती है? - Can Too Much Coffee Cause Heart Palpitations
डॉ. जगदीश मदिरेड्डी बताते हैं कि कॉफी में मौजूद मुख्य तत्व कैफीन एक प्राकृतिक स्टिमुलेंट है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Central Nervous System) को एक्टिव करता है। कैफीन शरीर में हार्मोन एड्रेनालाईन की मात्रा बढ़ाता है। इससे दिल की धड़कनें तेज होती हैं, ब्लड प्रेशर थोड़े समय के लिए बढ़ जाता है और शरीर में जागरूकता बढ़ती है। जब कैफीन की मात्रा शरीर की सहनशक्ति से ज्यादा हो जाती है, तो यही एड्रेनालाईन हार्मोन दिल की धड़कनों में अचानक तेजी या अनियमितता पैदा कर सकता है। इसे मेडिकल भाषा में हार्ट पल्पिटेशन कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल की धड़कनें अनियमित (arrhythmia) हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें
1 दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं?
सामान्य रूप से 200-300 mg कैफीन, यानी लगभग 2 कप कॉफी, ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है लेकिन कई लोग दिन में 5-6 कप तक कॉफी पी लेते हैं, खासकर वे जिनका काम लंबे समय तक जागने का हो। जिन लोगों का दिल थोड़ा संवेदनशील हो या जिन्हें पहले से एंग्जायटी, हाई बीपी या थायराइड जैसी समस्या हो, उनमें सिर्फ 1-2 कप कॉफी भी दिल की धड़कने बढ़ाने का कारण बन सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन 6 कारणों से घट-बढ़ सकती हैं दिल की धड़कनें (हार्ट बीट), जानें असामान्य दिल की धड़कनों के सामान्य कारण

हार्ट पल्पिटेशन के लक्षण - Symptoms of heart palpitations
अगर कॉफी पीने के बाद आप में ये लक्षण दिखें, तो समझिए कि कैफीन आपकी दिल की धड़कनों को प्रभावित कर रहा है-
- दिल का तेज या अनियमित धड़कना
- सीने में घबराहट या हल्का दर्द
- चक्कर आना
- सांस फूलना
- हाथ-पैर कांपना
- बेचैनी महसूस होना
अक्सर ये लक्षण कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटों में अपने आप ठीक हो जाते हैं, जब शरीर से कैफीन बाहर निकल जाता है।
निष्कर्ष
ज्यादातर लोगों के लिए कॉफी सीमित मात्रा में सुरक्षित है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कॉफी दिल की धड़कनों में बदलाव ला सकती है। अगर आप कॉफी पीने के बाद हार्ट पल्पिटेशन महसूस करते हैं, तो इसका मतलब आपका शरीर कैफीन को अधिक मात्रा में सहन नहीं कर पा रहा है। इसलिए संतुलित मात्रा में कॉफी पिएं और अपने शरीर के संकेतों को समझें।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
क्या रोज कॉफी पीना ठीक है?
सीमित मात्रा में रोज 1-2 कप कॉफी अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इससे ज्यादा मात्रा कैफीन के नुकसान बढ़ा सकती है जैसे अनिद्रा, घबराहट या दिल की धड़कन तेज होना।सुबह-सुबह खाली पेट कॉफी पीने से क्या होता है?
खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी, गैस और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को गैस्ट्रिक समस्याएं हैं, उन्हें खाली पेट कॉफी से बचना चाहिए।क्या कॉफी नींद को प्रभावित करती है?
कैफीन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है जिससे नींद आने में कठिनाई या नींद की क्वालिटी कम हो सकती है। सोने से 6 घंटे पहले कॉफी न पीने की सलाह दी जाती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 02, 2025 11:00 IST
Modified By : Akanksha TiwariNov 29, 2025 08:02 IST
Published By : Akanksha Tiwari