
प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला स्ट्रेच मार्क्स की चिंता करती हैं और उन्हें इस बात का डर होता है कि कहीं प्रेग्नेंसी के बाद जीवन भर उनके पेट पर रहने वाला स्ट्रेच मार्क्स न रह जाए। स्ट्रेच मार्क्स आमतौर पर तीसरी तिमाही लगभग सातवें महीने से शुरू हो जाते हैं जब पेट, जांघों, स्तन और कूल्हों पर त्वचा तेजी से खिंचती है और यहां गुलाबी या भूरे रंग की लकीरे नजर आने लगती हैं। स्ट्रेच मार्क्स की शुरुआत खुजली के साथ होती है जो धीमे-धीमे बढ़ने लगती है। परेशान करने वाली बात ये है कि ये मार्क्स प्रेग्नेंसी के बाद भी शरीर पर नजर आते हैं और इनके दाग जाते नहीं है। ये दाग त्वचा के कोलेजन और इलास्टिन फाइबर में छोटे-छोटे टूट-फूट यानी माइक्रो-टियर्स की वजह से होते हैं और लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसे में महिलाओं को अक्सर ये लगता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा क्या करें कि स्ट्रेच मार्क्स से बच सकें। ऐसी स्थिति में आप 100 साल पुराना ये दादी का नुस्खा आजमा सकती हैं जो कि इस स्थिति में बेहद कारगर है।
इस पेज पर:-
दादी-नानी ने बताया है प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स से बचने का ये नुस्खा-How to prevent stretch marks on your stomach
आपको हैरानी हो सकती है प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकती हैं जो कि कोलेजन और इलास्टिन के नुकसान को रोकने का कारगर उपाय है। दरअसल, सालों पहले दादी-नानी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खुजली और स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए पेट, जांघ और दूसरे हिस्सों पर घी लगाती थीं। ये काम वे प्रेग्नेंसी के 5वें महीने से ही शुरू कर देती थीं। हर रात सोने से पहले दादी-नानियां देसी घी को लेप की तरह शरीर के इन अंगों पर लगाया करती थीं। ऐसे में सवाल आता है कि क्या सच में घी लगाने से स्ट्रेच मार्क्स (Ghee for stretch marks) कम हो सकते हैं? जानते हैं इस बारे में Dr Madhu M, Associate Professor, Department of Prasuti Tantra & Stri Roga, SDM College of Ayurveda & Hospital, Hassan
से।

क्या घी स्ट्रेच मार्क्स कम कर सकता है-Can ghee reduce stretch marks?
Dr Madhu M बताती हैं कि स्ट्रेच मार्क्स तब होते हैं जब तेजी से वजन बढ़ने पर त्वचा ज्यादा खिंच जाती है या वजन कम करते समय त्वचा जल्दी सिकुड़ जाती है। डर्मिस में कोलेजन और इलास्टिन का टूटना इसके प्रमुख कारण हैं। चूंकि कोलेजन त्वचा को मजबूती और सहारा देने में मुख्य भूमिका निभाते हैं, इसलिए ठीक होने पर ये स्ट्रेच मार्क्स जैसे दिखाई देते हैं। घी स्ट्रेच मार्क्स कम करने की सबसे पुरानी पारंपरिक औषधियों में से एक है। आयुर्वेद में, वाघभटाचार्य घी के एक लाभ को "कंठी" कहते हैं, जिसका अर्थ है कि यह त्वचा को चमकदार और दमकती है। घी फैटी एसिड, विटामिन और मॉइस्चराइजिंग गुणों की उपस्थिति के कारण त्वचा की लोच में सुधार करता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पेट पर कैस्टर ऑयल लगाना सुरक्षित है या रिस्की? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
घी का विटामिन A कोशिकाओं के नवीनीकरण में मदद करता है और विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा के उपचार में सहायक होता है। घी त्वचा की सूजन और जलन को कम करता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स तेज़ी से कम होते हैं। घी से त्वचा की मालिश करने से रक्त प्रवाह बढ़ता है और कोलेजन निर्माण में सहायता मिल सकती है।
स्ट्रेच मार्क्स के लिए कैसे करें घी का इस्तेमाल-How to use ghee for stretch marks
घी को हथेलियों के बीच गर्म करके, स्ट्रेच मार्क्स पर कम से कम 5-10 मिनट तक मालिश करके 6 से 8 हफ्तों तक रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए और रात भर लगा रहने देना चाहिए। इसे एलोवेरा जेल, विटामिन ई तेल आदि के साथ इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपके कंधे पर भी हैं स्ट्रेच मार्क्स? जानें इसके कारण और छुटकारा पाने के टिप्स
इतना ही नहीं घी स्ट्रेच मार्क्स के उभरने के बाद उन्हें कम करने की बजाय उन्हें दिखने से रोकने में मदद करता है, क्योंकि पुराने और गहरे स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करना मुश्किल होता है। तो अगर आप प्रेग्नेंट हैं और स्ट्रेच मार्क्स से बचना चाहती हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
FAQ
प्रेगनेंसी में पेट पर निशान कैसे मिटाएं?
प्रेगनेंसी में पेट पर निशान यानी स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के लिए त्वचा को मॉइस्चराइज करें इसके लिए नारियल तेल और जैतून का तेल लगाएं। खूब पानी पिएं, विटामिन सी और ई चीजों का सेवन करें।प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स कब से आते हैं?
प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स आखिरी तिमाही यानी छठे या 7वें महीने के बाद आने लगते हैं। इसकी शुरुआत आपको हल्दी-हल्की खुजली के साथ हो सकती है।स्ट्रेच मार्क्स हटाने में कितना समय लगता है?
स्ट्रेच मार्क्स कभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं होते बस आप स्किन को मॉइस्चराइज करके त्वचा की रंगत को हल्का कर सकते हैं जिससे की दाग के रूप में ये कम दिखे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 09, 2025 18:43 IST
Published By : Pallavi Kumari