
फिट बॉडी पाने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। लेकिन, उससे भी ज्यादा जरूरी यह जानना है कि आपको किस प्रकार का व्यायाम करना चाहिए। सही व्यायाम अगर सही प्रकार और सही अनुपात में किया जाए, तो इससे आपको वास्तविक लाभ मिलता है।<
सिक्स पैक एप्स, फिट बॉडी और कसरती बदन। हर पुरुष ने कभी न कभी ऐसी बॉडी बनाने का सपना जरूर देखा होगा। लेकिन, इसे पाने के लिए जिस प्रकार की मेहनत और लगन की जरूरत होती है, उतनी कम ही लोग कर पाते हैं। बॉडी बिल्डिंग एक कला है और इसके लिए आपको सही व्यायाम करना चाहिए।
बॉडी बिल्डिंग करना कोई आसान काम नहीं। इसके लिए आहार के साथ-साथ व्यायाम भी जरूरी है। लेकिन, व्यायाम कैसा और कितना हो, इसकी जानकारी कम ही लोगों को होती है। सही व्यायाम के तरीके से अधिकतर लोग अंजान होते हैं।
अच्छी बॉडी के लिए अपनी ट्रेनिंग के प्रति गंभीर होना जरूरी है। एक अच्छे ट्रेनर, ट्रेनिंग सेंटर और नियमानुसार व्यायाम करना शुरू कर दें, तभी आप बॉडी बना सकते है। चार सप्ताह के लिए ऐसा प्रयास करें, और आप देखेंगे कि कैसे आप भी अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं। बॉडी बिल्डिंग में सीने, कंधे, पेट और पैर का नियमित व्यायाम करना ज्यादा जरूरी होता है।
शरीर के सभी हिस्सों के लिए अलग-अलग व्यायाम हैं, आप अपने ट्रेनिंग के पहल सत्र में अपने शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए व्यायाम कर सकते है और ट्रेनिंग के दूसरे सत्र में अपने शरीर के निछले हिस्से के लिए व्यायाम कर सकते है। यह वर्कआउट हार्मोनल संतुलन के लिए जरूरी है। कुछ अभ्यास आपके शरीर को कम थकाते है, जबकि कुछ व्यायाम शरीर के लिए काफी कठोर होते है। इससे आपको अपने शरीर में दर्द का अनुभव होता है, लेकिन ये आपके शरीर के विकास के लिए फायदेमंद होता है और जल्द ही असर डालता है।
- कसरत का स्तर मध्यवर्ती होना चाहिए।
- हर व्यायाम को सप्ताह में एक बार ही दोहराएं।
- व्यायाम में रोजाना कम से कम 45 मिनट का समय जरूर दें।
- व्यायाम को एक ही श्रेणी में करें। अपनी श्रेणी तैयार करें और उसके अनुसार ही व्यायाम करें।
- आप ए, बी, सी और डी नाम दे सकते है। शुरूआत में आप जितना वजन उठा सकते है उससे कम वजन उठाए।
उदाहरण के लिए यदि आप जानते हैं कि आप 100 पाउंड का भार उठा सकते है, तो केवल 90 पाउंड का भार उठाए। अभ्यास के दूसरे सप्ताह में वजन में वृद्धि करें। तीसरे सप्ताह तक लोड फिर से इतना बढ़ाएं। चौथे सप्ताह वजन में फिर से वृद्धि करें। पाचवें सप्ताह में यही चक्र फिर से शुरू कर सकते हैं।
फिट रहने के लिए केवल व्यायाम ही काफी नहीं है। इसके साथ ही आपको को सही मात्रा में पोषक तत्वों का सेवन भी करना चाहिए। याद रखें, आहार और व्यायाम का सही मेल ही आपको सही मायने में कसरती बदन दे सकता है।
Read More Article On- Mens health in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।