Expert

बवासीर के लिए कौन से घरेलू उपाय अच्छे हैं और कौन से खराब, जानें एक्सपर्ट की राय

बवासीर की परेशानी होने पर कई लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या सभी नुस्खे असरदार हो सकते हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
बवासीर के लिए कौन से घरेलू उपाय अच्छे हैं और कौन से खराब, जानें एक्सपर्ट की राय

क्या आप बवासीर की परेशानी से राहत पाना चाहते हैं? क्या आप इसके लिए इंटरनेट पर मौजूद नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो पहले यह जरूर जान लें कि कौन सा नुस्खा प्रभावी होता है और कौन सा नहीं? दरअसल, इंटरनेट पर कुछ ऐसे नुस्खे मौजूद हैं, जिसे अपनाने से बवासीर की परेशानी में आपको नुकसान भी हो सकता है। वहीं, कुछ ऐसे नुस्खें हैं, जिसकी मदद से आपको काफी आराम भी मिल सकता है। आज हम आपको इस लेख में बवासीर के लिए कौन से नुस्खे अच्छे हैं और कौन से खराब इसके बारे में बताएं। ताकि आप सोच-समझकर इन नुस्खों को अपनाएं। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने हिसार के आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं डॉक्टर श्रेय से बवासीर के लिए कौन से घरेलू उपाय अच्छे हैं और कौन से खराब- 


इस पेज पर:-


बवासीर के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खे

नागकेसर का पाउडर

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि अगर आपको बवासीर की परेशानी है, तो नागकेसर का पाउडर आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। इसका सेवन आप रोजाना 1 चम्मच करें। इससे बवासीर की परेशानियों से काफी हद तक आराम मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि बवासीर के लिए नागकेसर से बवासीर का जड़ से इलाज नहीं किया जा सकता है। इससे सिर्फ आप कुछ हद तक राहत पा सकते हैं। अगर आप बवासीर से काफी परेशान हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें - बवासीर खूनी हो या बादी दोनों में ही बहुत फायदेमंद है एलोवेरा का इस्तेमाल, जानें तरीका

सिट्ज बाथ है असरदार

आमतौर पर कई विशेषज्ञ दर्दनाक बवासीर की परेशानी से राहत पाने के लिए सिट्ज बाथ में स्नान करने की सलाह देते हैं। इससे आपको जलन और दर्द से काफी आराम मिलता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको खूनी बवासीर या फिर काफी ज्यादा जलन की शिकायत है, तो इस स्थिति में सिट्ज बाथ न लें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर बवासीर का घाव काफी हार्ड है, तो इस स्थिति में आप सिट्ज बाथ ले सकते हैं। 

जिमीकंद है प्रभावी

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि बवासीर की परेशानी होने पर आप जिमीकंद का सेवन करें। इससे मल त्यागने में काफी आसानी हो सकती है। साथ ही इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इतना ही वहीं, यह मल त्यागने की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। 

एलोवेरा है लाभकारी

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि बवासीर में होने वाली सूजन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इससे आप बवासीर की परेशानी को जड़ से खत्म नहीं कर सकते हैं। इससे आपको कुछ देर के लिए आराम मिलेगा। 

नारियल तेल

बवासीर के घाव पर नारियल तेल लगाने से आपको आराम मिल सकता है। इससे सूजन और दर्द को कम कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बवासीर में होने वाले घाव को कम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - बवासीर में बहुत फायदेमंद होते हैं ये 6 तरह जूस, दर्द और जलन की समस्या से दिलाते हैं आराम

बवासीर के लिए खराब घरेलू नुस्खे

सेब का सिरका

कुछ लोग बवासीर की परेशानी को दूर करने  के लिए सेब का सिरके का इस्तेमाल करते हैं। इससे खुजली और दर्द से आराम मिल सकता है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि अगर आप सेब के सिरके का इस्तेमाल सीधे तौर पर किया जाए, तो इससे आपकी स्किन पर जलन की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

टी ट्री ऑयल 

टी ट्री ऑयल एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जिसकी वजह से सूजन और खुजली की परेशानी हो सकती है। कुछ शुरुआती रिसर्च से पता चलता है कि टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करने से इसके लक्षणों में किसी भी तरह की कमी नहीं देखी गई है।  

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, बवासीर एक काफी गंभीर बीमारी है। इस समस्या से ग्रसित मरीजों को स्वयं के इलाज से बचना चाहिए। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से पास जाने की आवश्यकता होती है।

Read Next

गैस, कब्ज और अपच जैसी पेट की परेशानियां दूर करने के लिए रोज बांसी मुंह चबाएं ये पत्तियां

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version