अवसाद से बढ़ता है असमय मौत का खतरा
अवसाद को गंभीर मानसिक स्थिति माना जाता है। इसका असर व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर पड़ता है जिसके चलते उसकी निजी और व्यावसायिक जिंदगी के पटरी से उतरने का खतरा बना रहता है। लेकिन, अब अवसाद का एक बड़ा खतरा सामने आया है। ताजा शोध बताता है कि अवसाद के कारण असमय मौत का खतरा भी बढ़ जाता है।
[इसे भी पढें- खतरनाक है अवसाद]
सदमे का शिकार अवसादग्रस्त व्यक्ति की असमय मौत का खतरा सदमे या अवसाद का सामना नहीं करने वालों की तुलना में तीन गुना होता है। यह अध्ययन करने वाले एमितिस तोवफिघी ने कहा है कि तीन में से एक व्यक्ति सदमे के कारण अवसादग्रस्त होते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें परिवार के सदस्य अपने प्रियजन की जान बचाने में मददगार हो सकते हैं।
[इसे भी पढें- अवसाद के इलाज में कारगर है म्यूजिक थेरेपी]
तोवफिघी दक्षिणी कैलिफोर्निया की केक स्कूल ऑफ मेडिसीन यूनिवर्सिटी और लास एंजेलिस के रैंको लास एमिंगोस राष्ट्रीय पुनर्वास केंद्र से संबद्ध हैं। तोवफिघी ने पाया कि अवसाद और दिल के दौरे के बीच समान कड़ी है। लेकिन कम ही लोगों को सदमा, अवसाद और मौत के इस जुड़ाव बारे में जानकारी है। अध्ययनकर्ताओं ने 25 से 74 वर्ष की उम्र के 10,550 लोगों पर यह अध्ययन किया।
Read More Articles on Health News in Hindi.

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग Jan 14, 2013
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।