जो महिलाएं गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, तो उन्हें यहां दिए कुछ फर्टिलिटी योगा करने चाहिए, जो उन्हें गर्भधारण में मदद कर सकते हैं।
इन दिनों हम जिस तरह का जीवन जी रहे हैं, वह हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। यह न केवल हमें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे में डाल रहा है, बल्कि पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी को भी प्रभावित कर रहा है। हमारे गलत खानपान और गतिहीन जीवन शैली मुख्य रूप से स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार कारक हैं, जिनमें प्रजनन स्वास्थ्य भी शामिल है। ऐसे में जब महिला और पुरूष बच्चे के लिए योजना बनाते हैं, तो डॉक्टर दंपतियों को उनके खानपान और जीवनशैली को सुधारने की सलाह देते हैं। इससे उन्हें कम जटिलताओं के साथ जल्द ही गर्भ धारण करने में मदद मिलती है। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए फर्टिलिटी योगा सबसे अच्छे उपचारों में से एक है। यह गर्भधारण की गारंटी नहीं देता है लेकिन इससे निश्चित रूप से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।
फर्टिलिटी योग कुछ चयनित पोज़ के साथ योग की एक श्रृंखला है, जो शरीर से तनाव को दूर करने में मदद करता है और रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। यह आपके आंतरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन करता है और गर्भवती होने की संभावना को बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: आलस छोड़ फिट रहने में मदद करेंगे ये 5 योगाभ्यास
इसे भी पढ़ें: सर्दियों की सुस्ती से बढ़े वजन कम करने और वापस से स्लिम एण्ड फिट होने में मदद करेंगे ये 5 योगा
इसके लिए आप अपने पेट के बल लेटें।
अब अपने पैरों को मिलाएं और हाथों को आराम दें।
अपने हाथों पर दबाव डालें और पीठ को ऊपर खींचते हुए शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
10-15 सेकंड के लिए स्थिति में रहें और फिर सामान्य स्थिति में वापस आएं।
Read More Article On Yoga in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।