नियमित रूप से चक्रासन का अभ्यास करने से आपको शरीर की कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है, जानें तरीका और सावधानी।
Chakrasana Benefits in Hindi: पूरी दुनिया में योग का प्रचार प्रसार करने के लिए और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग शरीर को मन और आत्मा से कनेक्ट करने और शरीर को निरोगी रखने का सबे प्राचीन और प्रभावी साधन है। रोजाना सही ढंग से योगाभ्यास करने से आपका शरीर फिट रहता है और बीमारियां दूर होती हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर Onlymyhealth आपके लिए एक विशेष सीरीज लेकर आया है जिसमें हम आपको सुप्रसिद्ध योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से रोजाना 1 योगासन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आज योग दिवस के मौके पर आइए योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से जानते हैं चक्रासन योग के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां।
चक्रासन को अंग्रेजी में व्हील पोज भी कहते हैं, इसका नियमित अभ्यास शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चक्रासन का अभ्यास करते समय शरीर की आकृति चक्र या व्हील की तरह से होती है। शरीर को टोन करने और लचीला बनाने के लिए चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। चक्रासन का नियमित रूप से अभ्यास करने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं-
इसे भी पढ़ें: फेफड़ों और छाती को मजबूत बनाने के लिए करें अर्ध चक्रासन योग, जानें अभ्यास का तरीका
चक्रासन का रोजाना अभ्यास करने से आपकी आंखों की क्षमता और सेहत में सुधार होता है। रोजाना इस योगासन का अभ्यास करने से आंख की रोशनी बढ़ती है। बढ़ती उम्र की वजह से आंख की रोशनी कमजोर होने लगती है और मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियां शुरू हो जाती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, पेट में गैस की समस्या आदि को दूर करने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: अस्थमा समेत इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है धनुरासन का अभ्यास, जानें तरीका और सावधानियां
तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं अब लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन गयी हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास करना बहुत फायदेमंद होता है। मानसिक समस्याओं में योगासनों का रोजाना अभ्यास करना बहुत फायदेमंद होता है।
प्रदूषित हवा में सांस लेने और स्मोकिंग करने की वजह से लोगों के फेफड़ों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। कोरोना वायरस इन्फेक्शन ने भी लोगों के फेफड़ों को कमजोर किया है। फेफड़ों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।
रीढ़ की हड्डी और कमर से जुड़ी समस्याएं गलत पोश्चर में बैठने की वजह से लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
चक्रासन का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
किसी भी योगासन के अभ्यास के दौरान उससे जुड़ी सावधानियों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आपको पीठ या रीढ़ की हड्डी में चोट या कोई अन्य समस्या है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें और जब तक आपको डॉक्टर की अनुमति न मिले इसका अभ्यास न करें। इसके अलावा जिन लोगों को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी इस योगासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।