गर्मियों में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? जानें 5 फूड्स, जो देंगे शरीर को एनर्जी

Healthy Summer Diet in Hindi: गर्मियों में बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। इसकी वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव होने लगता है। 

Written by: Anju Rawat Updated at: 2023-03-30 15:10

Healthy Summer Diet in Hindi: गर्मी के मौसम में लू, दस्त और उल्टी की समस्या होना बेहद आम है। धूप और गर्म हवाओं की वजह से अक्सर लोग इन समस्याओं से परेशान रहते हैं। लू, उल्टी और डायरिया की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को थकान, कमजोर और घबराहट जैसे लक्षणों का अनुभव होता है। इतना ही नहीं, गर्मी की वजह से लोगों में ज्यादा तला-भुना, जंक फूड और फास्ट फूड खाने की इच्छा भी कम हो जाती है। इस मौसम में सिर्फ तरल पदार्थों का सेवन करने की इच्छा होती है। अगर आपको भी गर्मियों में कम एनर्जी का अहसास हो रहा है, तो आप कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन चीजों का नियमित रूप से सेवन करने से पानी की कमी दूर होगी। साथ ही, कमजोरी और थकान कम होने लगेगी। आपको ताकत और एनर्जी का अहसास होगा। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? 

गर्मियों में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?- What to Eat in Summer for Strength in Hindi

1. तरबूज और खरबूजा

गर्मियों में तरबूज और खरबूजा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। दरअसल, तरबूज और खरबूजे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित होता है। साथ ही, शरीर हाइड्रेट रहता है और पानी की कमी दूर होती है। तरबूज और खरबूजे में पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपको एनर्जी प्रदान करते हैं। इसलिए आपको भी गर्मियों में ताकत के लिए अपनी डाइट में तरबूज और खरबूजा को जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

2. बैरीज

गर्मी के मौसम में बैरीज भी शौक से खाए जाते हैं। आप भी गर्मी में ताकत बढ़ाने के लिए बैरीज का सेवन कर सकते हैं। बैरीज में फ्लेवोनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में सहायक होता है। बैरीज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। साथ ही, बैरीज खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। बैरीज पानी की कमी को भी दूर कर सकते हैं। आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रसभरी को अपनी समर डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

3. सब्जियां खाएं

सब्जियां हर मौसम के लिए जरूरी होती है। गर्मियों में भी आपको ताकतवर रहने के लिए सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्मियों में आप तौरी, टिंडा, लौकी और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इन सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। इसके अलावा, इन सब्जियों में पोटेशियम भी भरपूर पाया जाता है। यह पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको गर्मियों में थकान और कमजोरी का अनुभव हो, तो इस सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

इसे भी पढ़ें- गर्मी में क्या खाना-पीना चाहिए? जानें गर्मियों के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक पूरा डाइट प्लान

4. स्प्राउट्स

स्प्राउट्स सेहत के लिए काफी होते हैं। आप भी अपनी समर डाइट में स्प्राउट्स को शामिल कर सकते हैं। आप मूंग, फलियों, नट्स या सीड्स स्प्राउट्स खा सकते हैं। स्प्राउट्स विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में अगर आप रोज नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करेंगे, तो आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। शरीर की कमजोरी और थकान भी दूर होगी। 

5. सलाद

वैसे तो सलाद का सेवन हमेशा करना चाहिए। लेकिन गर्मियों में सलाद खाना बहुत जरूरी होता है। आपको अपनी समर डाइट में सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। आप खीरा, ककड़ी, टमाटर और प्याज का सलाद खा सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में पानी, विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। जिससे आपको एनर्जी और ताकत मिलेगी। साथ ही, शरीर में पानी की पूर्ति भी होगी। 

आप गर्मियों में ताकतवर रहने और पानी की कमी दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनके अलावा, गर्मियों में नींबू पानी, जौ का पानी और नारियल पानी पीना भी काफी फायदेमंद होता है।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News