Weight Loss Exercise: वजन घटाने के लिए आप रोजाना घर पर ही कुछ एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जानें कैसे करें-
Weight Loss Exercise at Home: सिर्फ महिला ही नहीं, बल्कि पुरुष भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान रहते हैं। पुरुष अकसर वजन घटाने के लिए जिम में हैवी एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ सिंपल एक्सरसाइज को घर पर करके भी अपना वजन घटा सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से करके अपना वजन घटा सकते हैं।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो घर पर ही जंपिंग जैक एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जंपिंग जैक एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो मसल्स को मजबूत बनाती है। वजन घटाने में मदद करती है और हृदय के लिए भी अच्छी होती है। इसके लिए आप एक जगह पर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को ऊपर उठाते हुए कूदें और पैरों को फैला लें। फिर हाथों को नीचे लाएं, पैरों को भी आपस में जोड़ लें। आप इस एक्सरसाइज को 10 मिनट तक कर सकते हैं।
प्लैंक एक्सरसाइज भी आपका वजन घटाने में मदद कर सकती है। अगर आप एक पुरुष है और वजन घटाना चाहते हैं, तो इस एक्सरसाइज को घर पर ही कर सकते हैं। इसे करने से वजन कम होता है, साथ ही कंधे, हाथों और पीठ की मसल्स भी मजबूत बनती हैं। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी हथेलियों को कंधों के साथ में रखें और कोहनी से मोड़ते हुए 90 डिग्री का कोण बना लें। हथेलियों पर दबाव डालते हुए अपने पूरे शरीर को ऊपर उठाएं। पैरों की उंगुलियों को जमीन पर ही रहने दें।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें दही का सेवन
क्रॉस क्रंच एक्सरसाइज की प्रैक्टिस घर पर भी आसानी से की जा सकती है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो इसकी प्रैक्टिस रोजाना कर सकते हैं। क्रॉस क्रंच करने से कोर मसल्स और पेट की मसल्स मजबूत बनती हैं। साथ ही वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और तलवे को जमीन पर ही रहने दें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को सिर पर पीछे की तरफ लगाएं। अब अपने कमर से ऊपर के शरीर को दाएं पैर की तरफ स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को 8-10 मिनट रोजाना करने से वजन घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से खाएं जामुन
घर आप स्क्वाट्स एक्सरसाइज भी आसानी से की जा सकती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपने रूटीन में स्क्वाट्स एक्सरसाइज भी शामिल कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। स्क्वाट्स लगाने के लिए आप पैरों के बीच थोड़ी दूर बनाकर खड़े हो जाएं। अब अपने पैरों को घुटनों से थोड़ा मोड़ें। इस अवस्था में आपको ऐसा लगना चाहिए कि आप कुर्सी में बैठे हैं। इस अवस्था में थोड़ी देर रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। आप इसे 5-7 बार कर सकते हैं।
आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो घर पर स्क्वाट्स, प्लैंक, क्रॉस क्रंच और जंपिंग जैक एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन शुरुआत में इन एक्सरसाइज को किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।