चिकन-मटन नहीं, ये सस्ती डाइट है टाइगर श्रॉफ की फिट बॉडी का राज

कुछ लोग अपने दुबलेपन यानि कि अंडरवेट होने के चलते बहुत परेशान रहते हैं।

Written by: Rashmi Upadhyay Updated at: 2018-04-18 14:55

कुछ लोग अपने दुबलेपन यानि कि अंडरवेट होने के चलते बहुत परेशान रहते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी उन लोगों को ये समझ नहीं आता हैं कि आखिर किस प्रकार के आहार के जरिए वे अपना वजन बढ़ा सकते हैं। ऐसे में वे वजन बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स की मदद लेते हैं जो कि शरीर के लिए हानिकारक है। खुद को स्वस्थ और संतुलित वजन के लिए आप प्राकृतिक उपायों की मदद ले सकते हैं। इससे अपाका वजन स्वस्थ तरीके से बढ़ेगा और यह शरीर के लिए नुकसानदेह भी नहीं होगा।

केला है जरूरी

केला वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा स्त्रोत है। वजन बढ़ाने का सबसे प्रभावी और आसान तरीका है केले का सेवन है। दिन में कम से कम तीन बार केला जरूर खाएं। दूध या दही के साथ केला और भी फायदेमंद होता है। रोज सुबह नाश्ते के साथ बनाना-मिल्क शेक जरूर लें। महीने भर में परिणाम आपके सामने होंगे। अगर आपको केला खाना पसंद नहीं है तो आप केले के चिप्स खा सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्यवर्ध भी होते हैं।

इसे भी पढ़ें : इन 5 हाई कैलोरी फूड्स से वजन बढ़ेगा तेजी से और शरीर बनेगा फिट

शहद और गर्म दूध

गर्म दूध के साथ शहद का सेवन करने से वजन बहुत जल्दी बढ़ता है। आप सुबह और शाम दोनों वक्त दूध के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। हर रोज सोने से पहले या नाश्ते में गर्म दूध के साथ एक चम्मच शहद का सेवन करें। इससे वजन भी तेजी से बढ़ता है और पाचन भी अच्छी तरह होता है। याद रखें जब तक आपकी पाचन क्रिया सही नहीं है आपका वजन नहीं बढ़ेगा। इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले अपने पाचन क्रिया को दुरुस्त करें।

वजन बढ़ता है खरबूजा

बहुत कम वजन वाले लोगों को अक्सर डॉक्टर खरबूजा खाने की सलाह देते हैं। हालांकि यह मौसमी फल है लेकिन इसे खाने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। साथ ही यह आपको डीहाइड्रेशन से भी बचाता है। यानि कि अब जब गर्मियां आएंगी तो आप रोजाना कोशिश करना कि खरबूजा खाएं। अगर आप नियमित रूप से खरबूजा खाएंगे तो आपका वजन 15 दिन में ही बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें : ये 5 आहार, जो कमजोर लड़कों को भी बना देता है ताकतवर

कार्बोहाइड्रेट भी है फायेमंद

भोजन में अधिक कार्बोहाइड्रेट व कैलोरी वाली चीजें लें। जैसे आटा, चावल, शहद, मेवे, मक्खन आदि। इससे आपका वजन सेहतमंद तरीके से बढ़ेगा। मिल्क क्रीम में आवश्यकता से ज्यादा फैटी एसिड होता है। और ज्यादातर खाद्य उत्पादों की तुलना में अधिक कैलोरी की मात्रा होती है। मिल्क क्रीम को पास्ता और सलाद के साथ खाने से वजन तेजी से बढ़ेगा।

पनीर से बढ़ाएं वजन

फुल क्रीम से बना पनीर प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। ये उन लोगो के लिए भी बहुत अच्छा है जो नॉन वेज नहीं खाते है। और यह शरीर में कैलोरी की कमी को भी पूरा करती है। पीनट बटर में मोनोअनसेचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये न सिर्फ वजन बढाने में मदद करता है बल्कि टोस्ट और बिस्कुट के साथ खाए तो बहुत स्वादिष्ट भी लगता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Gain In Hindi

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News