Thyroid Symptoms in Hindi: जब थायराइड की समस्या जन्म लेती है, तो शुरुआत में कुछ लक्षण जरूर दिखते हैं। इनमें शामिल हैं-
Thyroid Symptoms in Hindi: थायराइड से आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। अस्वस्थ खान-पान, असक्रिय और तनावपूर्ण जीवन थायराइड के मुख्य कारण माने जाते हैं। थायराइड एक ग्रंथि है, जो गले में सामने की तरफ स्थित होती है। यह मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है, साथ ही खाए गए भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम भी करता है। जब थायराइड में गड़बड़ी होती है, तो इससे संबंधित रोग जैसे हाइपोथायराइडिज्म (मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है) या हाइपरथायराइडिज्म (मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है, तेजी से काम करता है) होते हैं। लेकिन जब भी ये समस्याएं जन्म लेती हैं, तो पहले कुछ न कुछ लक्षण जरूर दिखते हैं।
थायराइड में हार्मोन अनियंत्रित हो जाते हैं। इसका असर हमारे व्यवहार पर भी पड़ सकता है। थायराइड में मूड स्विंग्स होना एक आम लक्षण होता है। इस दौरान व्यक्ति बेवजह चिड़ सकता है या फिर गुस्सा कर सकता है। इसलिए अगर आपको बार-बार मूड स्विंग्स हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
पीरियड्स में अनियमितता महिलाओं में थायराइड का एक आम लक्षण माना जाता है। जब किसी महिला को थायराइड होता है, तो उसके पीरियड्स की डेट अनियमित होने लगती है। 28 दिन का मासिक धर्म चक्र 40 दिन में शुरू हो सकता है। इतना ही नहीं हैवी या लाइट ब्लीडिंग भी हो सकती है। इसलिए अगर आपके पीरियड्स अकसर ही अनियमित रहते हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
इसे भी पढ़ें- थायराइड से जुड़े 11 मिथक जिन्हें लोग मानते हैं सही, डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई
अगर आप लंबे समय से कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हो नहीं रहा है तो यह भी थायराइड का एक लक्षण हो सकता है। थायराइड की बीमारी इन्फर्टिलिटी का भी कारण बन सकती है। थायराइड की वजह से महिला और पुरुषों को बांझपन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर तमाम कोशिश के बाद भी कंसीव नहीं हो रहा है, तो एक बार थायराइड की जांच जरूर करवाएं।
बाल झड़ना भी थायराइड का एक लक्षण हो सकता है। हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म, दोनों ही स्थितियों में हेयर फॉल हो सकता है। अगर आपके लंबे समय से बाल झड़ रहे हैं, बाल पतले हो गए हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। हार्मोन में बदलाव की वजह से हेयर फॉल हो सकता है।
लगातार थकान और कमजोरी बनी रहना भी थायराइड का लक्षण हो सकता है। दरअसल, थायराइड होने पर ऊर्जा में कमी होने लगती है। इसकी वजह से थकान महसूस हो सकती है। इसके साथ ही थायराइड मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देता है, इसकी वजह से व्यक्ति थका हुआ महसूस कर सकता है। व्यक्ति को कमजोरी महसूस हो सकती है।
लगातार वजन बढ़ना या घटना भी थायराइड का एक लक्षण माना जाता है। दरअसल, जब थायराइड हार्मोन का अधिक उत्पादन होता है तो मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है। इस स्थिति में वजन घट सकता है। वहीं जब थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम होता है तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। इस स्थिति में वजन बढ़ सकता है। यानी हाइपोथायराइडिज्म में वजन बढ़ता है और हाइपरथायराइडिज्म में वजन घट सकता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर हो सकती हैं अनियमित पीरियड्स, इंफर्टिलिटी जैसी ये 5 समस्याएं
थायराइड में पैरों का दर्द भी परेशान कर सकता है। थायराइड मांसपेशियों को कमजोर बना देता है, इससे आपको दर्द महसूस हो सकता है। लंबे समय से हो रहे पैरों के दर्द को अनदेखा न करें।
अगर आपको भी इन से कोई लक्षण लंबे समय से दिख रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह थायराइड हो सकता है, इसलिए इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।