Homemade Herbal Tonics: दर्द से लेकर सूजन को दूर करने का रामबाण है इन 3 हर्बल टॉनिक का सेवन

क्या आपको ऑटोइम्यून डिजीज है? इन स्थितियों के कारण होने वाली सूजन और दर्द से राहत के लिए आप यहां बताई गई हर्बल ड्रिंक का आजमा सकते हैं। 

Written by: Sheetal Bisht Updated at: 2020-09-30 12:06

यदि आप एक ऑटोइम्यून डिजीज से परेशान हैं, तो आप उन खाद्य पदार्थों से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे जो आपके दर्द को दूर करने या बढ़ाने में जिम्‍मेदार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भोजन दर्द और सूजन को बढ़ाने, इससे लड़ने और राहत पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सूजन को ऑटोइम्यून स्थितियों में बहुत आम समस्या माना जाता है जैसे कि रूमेटाइड अर्थराइटिस और मल्टीपल स्केलेरोसिस के समान अन्य स्वास्थ्य स्थितियों के साथ। लेकिन भोजन आपके शरीर को इससे उबरने में मदद कर सकता है। जी हां, आपके आस-पास के प्राकृतिक खाद्य पदार्थ आपको इस समस्या को दूर करने में बहुत प्रभावी हो सकते हैं। आइए इस लेख में, हम आपको तीन होममेड हर्बल टॉनिक बताएंगे, जो आपको दर्द और सूजन से लड़ने और इससे राहत पाने में बहुत अच्छी हैं।

दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए होममेड हर्बल टॉनिक 

1. नींबू और हल्दी की टॉनिक

कई अध्ययनों में पाया गया है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में सक्रिय घटक शरीर की इंफ्लामेटरी प्रतिक्रिया को कम करने में मदद करता है और गठिया व मल्टीपल स्केलेरोसिस से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत पाने में प्रदान करता है। न्यूरोलॉजिकल साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि कर्क्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सिडेंट पदार्थ है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से संबंधित विकारों में प्रोटीन, एंजाइम और साइटोकिन्स को विनियमित करने में मदद कर सकता है, जिसमें मल्टीपल स्केलेरोसिस भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए कई फायदों से भरपूर है गेंदे के फूल का तेल (Marigold Essential Oil),जानें इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

कर्क्यूमिन के फायदे 

  • यह आपको क्रोनिक इंफ्लामेशन से राहत दिलाने में मददगार है। 
  • ये फ्री रेडिकल्‍स को बेअसर करके एंटीऑक्सिडेंट सुरक्षा प्रदान करता है। 
  • इसके अलावा, ये मस्तिष्क विकृति से लड़ने में मदद करता है। 

इस हर्बल टॉनिक को कैसे बनाएं?  

सामग्री: 

  • 1 चम्मच ताज़ा हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच ताज़ा अदरक
  • 1 नींबू का रस
  • नींबू का छिलका
  • 3-4 कप फ़िल्टर्ड 

बनाने का तरीका: 

एक पैन में सभी सामग्री को जोड़ें और फिर आप इस पानी को उबाल लें। इसके बाद आप इसे ठंडा होने दें और फिर पियें।

2. बेकिंग सोडा से बनाए एंटी इंफ्लामेटरी टॉनिक 

जर्नल ऑफ इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि बेकिंग सोडा और पानी से बना टॉनिक पीने से इंफ्लामेशन या सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, कुछ अध्ययनों ने समय के साथ बेकिंग सोडा को पचाने के हानिकारक दुष्प्रभावों की सूचना दी है। जिसमें पाया गया है कि ऐसा करने से लिवर को नुकसान पहुंचता है और हड्डियां कमजोर होती हैं। यदि आप सूजन से तुरंत राहत चाहते हैं, तो आप इस टॉनिक का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन एक महीने से अधिक समय तक इसका उपयोग न करें। इसके अलावा, आप शरीर की सूजन को नजरअंदाज न करें, यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता हैैै। इसलिए आप इसके लिए किसी योग्‍य चिकित्‍सक से परामर्श लें।  

बेकिंग सोडा के फायदे

  • बेकिंग सोडा आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। 
  • ऑटोइम्यून रिस्‍पॉन्‍स को शांत करता है। 
  • कुछ समय के लिए सेवन करें, इससे बिना किसी साइड इफेक्‍ट के फायदे मिलेंगे। 

टॉनिक बनाने और सेवन का तरीका: 

  • इसके लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। 
  • अब आप इसे चम्‍मच से मिलाने के बाद इस टॉनिक को सप्ताह में दो बार पिएं। 
  • जैसा कि आप अपने स्वास्थ्य में बदलाव देखते हैं, इसका सेवन बंद कर दें। आप इसका सेवन दैनिक आधार पर मत कीजिए।
इसे भी पढ़ें:  कान की गंदगी और ईयरवैक्‍स को साफ करने के लिए आजमाएं ये सुरक्षित घरेलू उपाय

3. सेलेरी और अदरक का रस

हेल्‍थ एक्‍सपर्ट बताते हैं कि सेलेरी में मौजूद कार्नोसोल में सक्रिय तत्व गठिया से होने वाली सूजन से लड़ने और उसे कम करने में मदद करते हैं। वहीं, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोस्टाग्लैंडीन और ल्यूकोट्रिन जैसे इंफ्लामेटरी अणुओं के उत्पादन को रोकता है।

अदरक के फायदे

  • अदरक में बहुत शक्तिशाली एंटी इंफ्लामेटरी गुण होता है। 
  • अदरक मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द को कम करने में मदद करता है। 
  • यह पाचन में सुधार करता है।
  • आप अदरक और सेलेरी का रस आसानी से घर पर बना सकते हैं। 

टॉनिक बनान का तरीका : 

आपको चाहिए: 

  • एक मुट्ठी सेलेरी
  • दो कप पालक
  • एक हरा सेब
  • एक नींबू
  • एक छोटा खीरा
  • 2 से 3 सेलेरी के डंठल 
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक

अब आप इस टॉनिक को बनाने के लिए इन सभी चीजों को एक ग्राइंडर मे पीस लें और इसका रस निकाल कर इसे पिएं। आपको दिन में एक बार ही सेलेरी और अदरक का रस पीना है, जिसे आपको 8 से 12 सप्ताह तक पीना चाहिए। ऐसा करने से दर्द और सूजन कम हो जाएगी।

Read More Article On Home Remedies In Hindi 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News