प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये 5 'अजीब' बदलाव, पहले से रहें इनके लिए तैयार

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के जीवन के साथ-साथ उनके शरीर पर भी कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जानें कौन हैं वो बदलाव। 

Written by: Vishal Singh Updated at: 2019-12-22 11:00

प्रेग्नेंसी के बाद आपकी जिंदगी और आपका शरीर पूरी तरह से बदल जाता है। बच्चे की डिलिवरी के बाद शरीर पर कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। डिलिवरी के बाद आपके शरीर में बदलाव के लिए प्रेग्नेंसी की भूमिका बहुत बड़ी होती है। लेकिन अगर आप बच्चे की डिलिवरी के बाद सोच रहे हैं कि आपका शरीर फिर से उसी तरह का हो जाए जैसे प्रेग्नेंसी से पहले था तो आप गलत सोच रहे हैं। 

हम डिलिवरी के बाद किसी तरह के निशान या फिर स्तर में बदलाव की बात नहीं कर रहे। हम आपको सिर्फ उन बदलाव के बारे में बता रहे हैं जो कभी सोचे भी नहीं होते। 

आपके जूते का आकार बढ़ जाता है

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि महिलाओं के प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पैरों के साइज में बदलाव आ जाता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ अब्स्टेट्रिक्स एंड ज्ञानोलॉजिस्ट(ACOG) के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान अतिरिक्त वजन महिलाओं के पैरों पर प्रेशर डालता है जिसकी वजह से पैरों के साइज में बदलाव आता है। 

शरीर बड़ा नजर आने लगता है

प्रेग्नेंसी के दौरान आपका शरीर फैल जाता है जिस वजह से आप बहुत ही ज्यादा मोटे नजर आते हैं। यही वजह है कि डिलिवरी के बाद आपके यूट्रस का साइज तो कम हो जाता है लेकिन आपके हिप्स और पेट के आसपास फैला हुआ शरीर कम नहीं होता। जिसकी वजह से डिलिवरी के बाद भी आप शरीर थोड़ा बड़ा नजर आने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में परहेज है इन 2 दालों का सेवन, भूलकर भी न करें सेवन

स्तन का आकार बढ़ना 

प्रेग्नेंसी के दौरान स्तर का आकार बड़ा होना, स्तनों में दूध का बढ़ना, दर्द रहना बहुत ही कॉमन समस्या है। सोते समय दबाव पड़ने के कारण स्तनों से दूध का निकलना, पेट का हल्कापन और थकान का होना भी आम बात है। पूरी प्रजनन प्रक्रिया में स्‍तनों में काफी दर्द होता है। स्तनों का आकार भी सामान्‍य से बढ़ जाता है। लेकिन कई बार महिलाओं को डिलिवरी के बाद स्तनों में ज्यादा तकलीफ भी होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करना चाहिए। 

पेट पर पड़ने वाले निशान 

इसी समय के लगभग बढ़ते बच्‍चे के साथ आपके पेट का आकार भी बढ़ेगा। इससे आपके पेट की त्‍वचा खिंचने से उस पर स्‍ट्रैच मार्क्‍स या निशान बन जाते हैं, जो कि डिलिवरी के बाद भी रहते हैं।  इसके साथ ही इनमें होने वाली खुजली और खिंचन आपको तकलीफ देगी। इससे बचने का सरल तरीका है डॉक्‍टर की सलाह से कोई क्रीम या वैसलीन इन पर लगाते रहना। 

इसे भी पढ़ें: इस बीमारी का संकेत करता है प्रेग्नेंसी में होने वाला पेट दर्द

चिड़चिड़ापन 

प्रेग्नेंसी के बाद कुछ महिलाएं काफी चिड़चिड़ी रहने लगती हैं। महिलाएं छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगती हैं। बच्‍चे की डिलिवरी के बाद शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आते हैं। जिसकी वजह से महिलाएं ज्यादा चि‍ड़चिड़ी रहने लगती है। ऐसे में महिलाएं कोशिश करती हैं कि वह खुश रह सके।

Read more articles on Women's Health in Hindi

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News