Side Effects of Watermelon: तरबूज में हाई फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो यह पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
Side Effect of Watermelon: गर्मियों के मौसम में तरबूज बहुत अधिक मात्रा में खाया जाता है। इस फल में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए भी यह गर्मियों में लोगों का फेवरेट फ्रूट होता है। लाल रंग का यह मीठा सा फल लोगों को कितना पसंद आता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग इसे कभी भी खा लेते हैं। नाश्ते और इवनिंग स्नैक्स के तौर पर तरबूज खाया जाए तो ठीक है, लेकिन अगर इसका सेवन खाली पेट किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मियों के मौसम में अगर आप भी खाली पेट तरबूज खा लेते हैं, तो हम हम आपको इस लेख में इससे सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है, "तरबूज में हाई फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन कभी भी सुबह खाली पेट नहीं करना चाहिए। अगर आपको तरबूज इतना ही पसंद है तो आप इसे सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं।" हाई फाइबर होने कारण तरबूज का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो यह पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। खाली पेट तरबूज खाने से पेट में दर्द, डायरिया, उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है और उसे अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ सकता है।
एक स्वस्थ व्यक्ति के अलावा खाली पेट तरबूज का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है। डायबिटीज के मरीज अगर खाली पेट तरबूज का सेवन करें तो इससे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ सकता है। हाई ब्लड शुगर, शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने की स्थिति है। इससे डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। डाइटिशियन का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी खाली पेट तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः कभी मोटापे को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, एक्सरसाइज से Fat टू Fit बनीं नेहा बसंल
तरबूज में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। खाली पेट तरबूज खाने से शरीर में पोटैशियम का स्तर बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन बढ़ सकती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है, जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो सीने में तेज दर्द हो सकता है। पोटैशियम के स्तर के बढ़ने पर उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है। जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।