डायबिटीज मरीज सफेद के बजाय खाएं लाल चावल (Red Rice), शुगर कंट्रोल में मिलेगी मदद

रेड राइस डाइट में शामिल कर आप डायबिटीज के लक्षणों को कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं रेड राइस के फायदे।   

Written by: Vikas Arya Updated at: 2023-03-31 17:33

बाजार में कई तरह के चावल उपलब्ध हैं और सामान्य तौर पर घरों में सफेद चावल का ही उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। लेकिन इसके कई फायदे और कई नुकसान होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को सेफद चावल खाने के लिए माना किया जाता है। जबकि रेड राइस को डायबिटीज समस्या में फायदेमंद होते हैं। रेड राइस में पोटेशियम, आयरन, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही रेड राइस में अन्य चावलों की तुलना में ग्लाइसेमिक इंडक्स कम होता है। जिसकी वजह से ये डायबिटीज के लिए रोगियों के लिए बेहतर माने जाते हैं। रोजाना की डाइट में रेड राइस को शामिल करना चाहिए। रेड राइस के फायदों पर डायटिशियन शिवाली गुप्ता से बात कि तो उन्होंने डायबिटीज में रेड राइस खाने के कुछ मुख्य फायदो के बारे में बताया। इस लेख में रेड राइस से डायबिटीज को कंट्रोल करने के फायदे बताए गए।

क्या रेड राइस डायबिटीज में खाना सही है?

इस चावल का रंग लाल होता है, क्योंकि इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है। इस चावल का ग्लाइसेमिक इंडक्स (जीआई) स्कोर 60 से कम होता है।  साथ ही इसमें कई पोषण तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे डायबिटीज के लिए बेहतर माना जाता है। इस चावल को खाने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज में इंसुलिन का स्राव बेहद आवश्यक होता है।

इसे भी पढ़ें : Red Rice Benefits: सफेद नहीं खाएं लाल चावल, दिल को दुरूस्‍त रखने से लेकर डायबिटीज रोगियों के लिए है फायदेमंद

डायबिटीज वाले लोगों के लिए रेड राइस के फायदे - Benefits Of Red Rice In Diabetes In Hindi 

  • कम जीआई स्कोर वाले आहार डायबिटीज वाले लोगों के लिए बेहतर माने जाते हैं। यह आपके ग्लूकोज स्तर को सही बनाए रखने में मदद करता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
  • रेड राइस आपके शरीर में हार्मोन के स्राव को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर की आवश्यकता के अनुसार हार्मोन का स्राव ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • रेड राइस में मौजूद मिनरल और फाइबर आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है। इसकी वजह से आप बाहर के जंक फूड से दूर रहते हैं। मोटापा भी डायबिटीज का एक मुख्य जोखिम कारक होता है।

डायबिटीज के अलावा भी रेड राइस के अन्य फायदे होते हैं

  • रेड राइस के नियमित सेवन से शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में मैग्नीशियम होता है। यह बदले में अस्थमा को रोकता है
  • रेड राइस में सोल्यूबल और इनसोल्यूबल फाइबर होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और शरीर के टॉक्सिन बाहर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीज खाएं फाइबर से भरपूर ये 5 फूड्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

रेड राइस का सेवन किस तरह करें? How To Make Red Rice In Hindi

इसे बनाने के लिए आप करीब एक कप रेड राइस लें। इसे पकाने से पहले अच्छी तरह से धो लें। साथ ही पकाने से करीब एक घंटे पहले इसे भिगोने के लिए रख  दें। इसके बाद चावल को छान लें। इस चावल को कुकर में डालें। इसके बाद इसमें करीब 3 कप पानी मिलाएं और मध्यम आंच पर चावलों को पकने के लिए छोड़ दें। करीब दो सीटी के बाद आप गैस को बंद कर दें।

रेड राइस से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। डायबिटीज के साथ ही रेड राइड हार्ट डिजीज और बोन हेल्थ के लिए बेहतर होता है।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News