Kishmish Soaked in Water Overnight: अगर आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रख देंगे, सुबह इनका सेवन करेंगे तो आपकी सेहत को अनगिनत फायदे मिलेंगे।
Raisins Soaked in Water Overnight: किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भारतीय घरों में किशमिश का उपयोग खीरे, हलवा, लड्डू आदि बनाने के लिए किा जाता है। इसके अलावा कई लोग किशमिश को सुबह उठकर सीधे खाली पेट भी खाते हैं। लेकिन अकसर सलाह दी जाती है कि किशमिश को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। वैसे तो आप किशमिश को सुबह भिगोकर शाम को भी खा सकते हैं। लेकिन कहा जाता है कि अगर रात को किशमिश को पानी में भिगोकर रख दिया जाए, फिर सुबह उठकर इनका सेवन किया जाए तो सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। आप सुबह किशमिश और इसका पानी दोनों का सेवन कर सकते हैं। इससे खून की पूर्ति करता है, हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही यह त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर खाने के फायदों (Kishmish Soaked in Water Overnight Benefits in Hindi) के बारे में-
किशमिश आयरन का काफी अच्छा होता है। इसलिए अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आप किशमिश को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। रोजाना भीगे हुए किशमिश खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलेगा। इससे खून की कमी दूर होगी। साथ ही अगर आपको एनीमिया है, तो इसके लक्षणों में भी कमी देखने को मिलेगी।
अगर आप रातभर किशमिश को भिगोकर रख देंगे, फिर सुबह इनका सेवन करेंगे तो इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी। इससे शरीर में जमा सभी टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। भीगे हुए किशमिश और इसका पानी पीने से लिवर भी डिटॉक्स होता है। इसका असर आपकी पूरी बॉडी पर देखने को मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- रातभर दूध में भिगोकर रखें खजूर, सुबह उठकर खाने से मिलेंगे कई लाभ
किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना पानी में भिगोए हुए किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही आप संक्रमण, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बच सकते हैं।
वैसे तो किशमिश की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए जब आप किशमिश को सीधे तौर पर खा लेते हैं, तो इससे आपको सीने या पेट में जलन महसूस हो सकती है। लेकिन अगर आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोएंगे और फिर खाएंगे, तो इससे एसिडिटी से राहत मिल सकती है। क्योंकि किशमिश को पानी में भिगोकर रखने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। भिगोए हुए किशमिश खाने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है।
किशमिश में बोरॉन होता है। इसके अलावा किशमिश कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना भीगे हुए किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही हड्डियां को विकास भी तेजी से होगा। हड्डियों के लिए किशमिश को काफी लाभकारी माना जाता है।
किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में रोजाना किशमिश खाने से शरीर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नकुसान से बच सकता है। किशमिश खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। साथ ही कैंसर से भी बचाव हो सकता है। फ्री रेडिकल्स स्किन को भी खराब कर सकात है। किशमिश खाने से स्किन की कंडीशन में भी सुधार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- दूध में मिलाकर खाएं खजूर और शहद, मिलेंगे ये 5 फायदे
इसके लिए सबसे पहले आप रात में किशमिश को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। पूरी रात के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब सुबह उठकर पहले किशमिश खाएं, फिर आप इसका पानी भी पी सकते हैं। किशमिश के पानी में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।