वजन घटाने के लिए रोज पिएं ये 4 प्रोटीन शेक, रहेंगे फिट और हेल्दी

फिट और हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन शेक जरूरी होता है। प्रोटीन शेक (Protein shake) वेट लॉस में भी कारगर होता है। इससे तेजी से वजन कम होता है। 

Written by: Anju Rawat Updated at: 2022-01-26 00:00

protein shake for weight loss: आजकल अधिकतर लोग अपने मोटापे से परेशान हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए वे तरह-तरह की फैंसी डाइट फॉलो करते हैं। कुछ लोग तो इस दौरान अपनी डाइट से प्रोटीन, फैट और कार्ब्स बिल्कुल ही निकाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन घटाने के लिए प्रोटीन भी एक जरूरी पोषक तत्व होता है। प्रोटीन मांसपेशियों की कमजोरी के बिना शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता है। दरअसल, पर्याप्त प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखता है और आपको भूख कम महसूस होती है। साथ ही प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी को बर्न करता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ खास प्रोटीन शेक (weight loss diet) शामिल कर सकते हैं। ये प्रोटीन शेक आपको हेल्दी रखने, आपका वेट लॉस करने में मदद करते हैं। जानें वजन घटाने के लिए प्रोटीन शेक (Protein shake for weight loss)

1. स्ट्रॉबेरी केला प्रोटीन शेक (Strawberry banana protein shake)

स्ट्रॉबेरी और केला प्रोटीन शेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आप एक कप स्ट्रॉबेरी, एक केला और बादाम दूध को ब्लेंड कर लें। ऊपर से चिया सीड्स डाल दें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। आप इस प्रोटीन शेक को वर्कआउट के बाद नाश्ते में पी सकते हैं। यह वेट लॉस में भी कारगर है

2. ओट्स और बेरी प्रोटीन शेक (oat and berry protein smoothie)

वजन घटाने में ओट्स काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। वेट लॉस में ओट्स और बेरी प्रोटीन शेक पिया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच ओट्स, 4 स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और दूध लें। इस सभी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। ऊपर से मेपल सिरप भी डाल सकते हैं। यह ऑप्शनल है, यह प्रोटीन शेक काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।

इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए रोज पिएं ये 4 प्रोटीन शेक, जानें इन्हें बनाने का तरीका

3. चॉकलेट और पीनट बटर प्रोटीन शेक (chocolate banana and peanut butter protein shake)

पीनट बटर प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स होता है। ऐसे में आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। चॉकलेट, पीनट बटर और केला प्रोटीन शेक वजन घटाने में लाभकारी होता है। इसके लिए 2 चम्मच पीनट बटर, 3 चम्मच डार्क चॉकलेट और 1 केला लें। इन सभी सामग्री को दूध के साथ ब्लेंड कर लें। रोजाना इस प्रोटीन शेक को पीने से आपका वजन तेजी से घटेगा। इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होगी।

4. कीवी और अलसी के बीज (kiwi flax seed smoothie)

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। साथ ही कीवी भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वेट लॉस करने के लिए आप दही, कीवी और अलसी के बीजों का प्रोटीन शेक पी सकते हैं। इसके लिए एक कप दही लें। इसमें आधा कप कीवी और पीसी हुआ अलसी डाल दें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। इसे रोजाना पीने से आपका वेट तेजी से घटने लगेगा।

इसे भी पढ़ें - माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

प्रोटीन शेक पीने के फायदे (protein shake benefits)

  • प्रोटीन शेक वजन घटाने में सहायक होता है।
  • वेट लॉस के दौरान प्रोटीन शेक पीने से वजन तेजी से कम होता है।
  • प्रोटीन शेक पीने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है

आप भी वजन घटाने (weight loss tips) के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन शेक को शामिल कर सकते हैं। लेकिन एक गिलास से अधिक प्रोटीन शेक पीने से बचें। क्योंकि वेट लॉस के दौरान आपको सीमित मात्रा में ही कैलोरी लेनी होती है। वर्कआउट के आधे घंटे बाद प्रोटीन शेक पीना लाभकारी होता है। इससे स्टैमिना भी बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और वजन भी कम होता है। लेकिन अगर आप कोई स्पेशल वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इसका सेवन करें।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News