घर में मौजूद ये 5 चीजें पहुंचा सकती हैं गर्भ में पल रहे बच्‍चे को नुकसान, जरूरी है इनसे दूरी बनाना

गर्भवती महिलाओं को अपनी गर्भावस्‍था के समय अपना खास च्‍याल रखना चाहिए। आइए यहां जानें कि प्रेगनेंसी में आपको किन 5 चीजों से दूरी रखनी चाहिए। 

Written by: Sheetal Bisht Updated at: 2020-02-29 11:47

गर्भवती महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान अपने स्‍वास्‍थ्‍य के साथ-साथ अपने बच्‍चे के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना पड़ता है। यही वजह है कि उस समय वह खुद ऐसी चीजों से दूर रखने की कोशिश करती है, जिससे उसके बच्‍चे को नुकसान पहुंच सकता है। क्‍योंकि गर्भावस्था एक ऐसा अनुभव है, जो हर महिला के दिल के सबसे करीब होता है। बच्‍चे के आने की खुशी न केवल एक महिला, बल्कि पुरूष और घर के बाकी लोगों को भी होती है। परिवार के लिए भी उतना ही यह एक रोमांचक समय है। इसलिए गर्भवती महिला के साथ-साथ घर के सभी सदस्‍यों को उसका क्ष्‍याल रखना चाहिए। हर मां चाहती है कि उसकी कोक में पल रहा बच्‍चा स्‍वस्‍थ पैदा हो और वह उसे हर नुकसान से बचाने के लिए सब कुछ करती है। तो, आइए यहां कुछ घरेलू चीजें हैं, जो आपके अजन्मे बच्चे के लिए नुकासनदायक हो सकती हैं और आपको इसलिए इनसे हर तरह से बचना चाहिए। 

1. वॉल पेंट

कैफीन छोड़ने से लेकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तक, माता-पिता को बच्चे की भलाई के बारे में सोचते हुए हर सावधानी बरतनी चाहिए। आपको उन सभी चीज़ों के बारे में सोचना चाहिए, जो आपके के लिए सुरक्षित और असुरक्षित हैं। हालिया अध्ययनों के अनुसार हमारे घर में आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले कुछ उत्पाद आपके बच्‍चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। जिसमें से एक वॉल पेंट है, जिससे आपको प्रेगनेंसी से बचने की जरूरत है। क्‍योंकि वॉल पेंट में लैड (Lead) हो सकता है, जो जन्म दोष या समय से पहले जन्म के खतरे को बढ़ा सकते हैं। ऐसे उत्पादों का उपयोग करने का प्रयास करें, जिनमें सॉल्वैंट्स नहीं होते हैं। इसके अलावा, कमरे को अच्छी तरह हवादार रखतना सबसे अच्छा है।  

2. प्लास्टिक 

न केवल गर्भवती महिला, बल्कि हर किसी को प्‍लास्टिक के इस्‍तेमाल से बचना चाहिए। प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए खराब है, बल्कि यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य को भी बुरी तरह बिगाड़ सकता है। एक गर्भवती महिला के लिए प्‍लास्टिक से भी दूरी बनाना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्लास्टिक में थैलेट (Phthalates) जैसे खतरनाक रसायनों की मौजूदगी होती है, जो भ्रूण के लिए हानिकारक हो सकता है। यह प्रजनन वृद्धि को प्रभावित कर सकता है। 

इसे भी पढें: क्‍या प्रेग्‍नेंसी में बेल खाना है फायदेमंद? जानें एक्‍सपर्ट की राय

3. नैफ्थलीन बॉल 

आमतौर पर हम सभी कपड़ों में सीलन की बदबू, कीड़ों आदि से बचाने के लिए कपड़ो के बीच नैफ्थलीन बॉल जैसे कपूर डाल देते हैं। लेकिन इस तरह के उत्‍पादों से गर्भावस्‍था के दौरान बचना चाहिए। क्‍योंकि इनमें 98%  नैफ्थलीन बॉल ऐसे होते हैं, जिनमें एक विषाक्त रसायन होता है। जिसके गर्भावस्‍था में कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे- मतली, चक्कर आना और भ्रूण के लिए कुछ गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं भी जन्‍म ले सकती हैं। 

4. मच्‍छर मारने का स्‍प्रे 

 मच्‍छर मारने का स्‍प्रे आपके लिए वास्तव में बुरा हो सकता है। हालांकि, यह भले ही मच्‍छरों को मारने और भगाने व कीड़ों से लड़ने में मदद करते है, लकिन यह गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं है। क्‍योंकि मच्‍छर मारने वाले स्‍प्रे में DEETऔर अन्य रसायनों के कुछ कण होते हैं, जो आपकी त्वचा के माध्यम से बच्‍चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए आप शुरुआती के कुछ महीनों के दौरान इन जरूर बचें क्‍योंकि उस दौरान बच्चा विकसित हो रहा होता हैैै।

इसे भी पढें: पीरियड्स में दाग-धब्‍बे के डर को दूर करने के लिए सैनिटरी पैड नहीं, ट्राई करें ये 5 मेंस्ट्रुअल हाइजीन प्रोडक्ट 

5. बिल्ली के बॉक्स या सैंडबॉक्‍स से दूर रहें  

अध्ययन में कहा गया है कि बिल्ली के कूड़े के डिब्बे या सैंडबॉक्स जैसे घरेलू उत्पादों जिसमें आपके घर के पालतू जानवर रहते हें, उनसे भी एक गर्भवती महिला को दूर रहना चाहिए। क्‍योंकि इसमें टॉक्सोप्लाज्मा गॉन्डियाइ हो सकता है, जो अगर निगला जाता है, तो इससे बच्चों में गंभीर जन्मजात जटिलताएं हो सकती हैं और माँ के लिए अन्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। 

Read More Article On Women's Health In Hindi 

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News