यह ऑस्टियोपोरोसिस और किडनी स्टोन को रोकने में भी मदद कर सकता है। इसीलिए अपने खानपान में पोटैशियम से भरपूर चीज़ें शामिल करें।
पोटैशियम ब्लड प्रेशर और वॉटर रिटेंशन को कम करने के अलावा स्ट्रोक से बचाता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और किडनी स्टोन को रोकने में भी मदद कर सकता है। इसीलिए अपने खानपान में पोटैशियम से भरपूर चीज़ें शामिल करें। तरबूज गर्मियों के तोहफे तरबूज में पोटैशियम काफी होता है। विटमिन ए और सी भी इससे मिलता है। आइए जानते हैं उन पोटैशियम युक्त आहारों के बारे में।
लोकप्रिय फलों में से एक एवॉकाडो पोषक तत्वों से भरपूर है। केवल आधा फल आपको आपके दैनिक पोटैशियम की ज़रूरत का 10 प्रतिशत दे देता है। इसमें विटमिन के और फोलेट (विटमिन बी) भी भरपूर मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर को ठीक रखने में मदद करता है।
खजूर को आमतौर पर सर्दियों में खाया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। मूल रूप से मध्य एशिया का खजूर स्वाद में तो लाजवाब होता ही है साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। आधा कप खजूर में 584 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। खजूर को आप दूध के साथ भी खा सकते हैं।
संतरे विटामिन सी से भरपूर होते हैं। लेकिन, इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम भी होता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। और साथ ही अगर आपको संतरे को यूं ही खाना चाहें तो भी कोई दिक्कत नहीं।
पालक में केले से ज़्यादा पोटैशियम होता है। इसमें विटमिन के और ए के साथ-साथ फॉलेट और मैग्नेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है।
गर्मी से राहत देने वाला नारियल पानी भी पोटैशियम का शानदार स्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम भी होता है।
व्हाइट बीन्स भी पोटैशियम से भरपूर होती हैं। इनका स्ट्यू बना कर या इन्हें सैलेड में मिला कर खाया जा सकता है।
एक अध्ययन बताता है कि पोटैशियम का सबसे अच्छा स्रोत आलू है। एक छोटे पके हुए आलू में 738 मिलीग्राम पोटैशियम होता है।
पोटैशियम के लिए सूखी खुबानी भी खाई जा सकती है। खुबानी में फाइबर के अलावा विटमिन ए और ई भी होता है।
इसे भी पढ़ें: लिवर में जमा फैट और सूजन से छुटकारा दिलाते हैं ये 5 फूड, जरूर करें सेवन
टमाटर की चटनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि छोटी-छोटी सर्विंग्स में पोटैशियम भी प्रदान करती है। इसमें विटमिन सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं ये 5 फाइबर फूड, कम हो जाता है हार्ट अटैक का खतरा
पोटैशियम के साथ-साथ इसमें फॉलेट और नाइट्रेट भी होते हैं, जो आपके दिल की सेहत बनाए रखते हैं। चुकंदर को आमतौर पर उबाल कर, सैलेड या अचार में खाया जाता है।
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।