Perm Hair:बालों को सुंदर कर्ल देने के लिए पर्मिंग एक हेयर ट्रीटमेंट है। आइए यहां हम आपको पर्मिंग हेयर के बारें में सब कुछ बता रहे हैं।
अक्सर आप हमेशा और लोगों के बालों को निहारते हैं और अपने नेचुरल बालों से बहुत जल्दी आसानी से ऊब जाते हैं। ऐसे में जिनके बाल नेचुरल कर्ल हैं, वो अपने बालों को स्ट्रेट और जिनके स्ट्रेट हैं, वो अपने बालों को कर्ल कराने में लगे रहते हैं। इन दिनों, हेयर स्टाइलिंग आपके बालों को बदलने और उन्हें एक नया रूप देने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है। स्ट्रेटनिंग, पर्मिंग, कर्लिंग और हेयर कलरिंग के तरीकों ने प्राकृतिक बालों के रंग और संरचना को बदलना संभव बना दिया है। आइए यहां हम आपको पर्मिंग हेयर ट्रीटमेंट के बारे में बता रहे हैं, जो कर्ली बालों का ही एक दूसरा रूप है।
बालों की प्राकृतिक संरचना को बदलने के लिए, बालों में बंधनों को तोड़ना आवश्यक है। यह नए बॉडं के पुनर्निर्माण में मदद करेगा और इस प्रकार आपके बालों को एक नया रूप देगा। हेयर पर्मिंग की इस प्रक्रिया में, स्टाइलिस्ट सबसे पहले आपके बालों पर एक केमिकल लगाते हैं, जिससे बालों के प्रत्येक स्ट्रैंड के आंतरिक बंधन टूट जाते हैं। उसके बाद, वह आपकी इच्छा के अनुसार आपके बालों को आकार देते हैं। इस प्रक्रिया को पर्मिंग कहते हैं।
डिजिटल या हॉट पर्मिंग एक बहु-चरणीय प्रक्रिया है। इसमें बॉन्ड्स को तोड़ने के लिए बालों को पहले आराम से ट्रीटमेंट दिया जाता है। उसके बाद, कर्लिंग को गर्म कर्लिंग रॉड के साथ किया जाता है। हॉट पर्मिंग थोड़ी महंगी है, लेकिन दूसरों की तुलना में यह कम नुकसान पहुंचाती है।
कोल्ड पर्मिंग विधि एक पारंपरिक विधि है, जो काफी लंबे समय से उपयोग में है। इस प्रक्रिया में, बालों के बंधनों को तोड़ने के लिए एक क्षारीय तरल में भिगोया जाता है। उसके बाद, उन्हें रोलर पिंस के साथ कर्ल किया जाता है। यह एक किफायती विकल्प है लेकिन समय लेने वाला है। आमतौर पर कोल्ड पर्म से बालों को घुमाने में 2-3 घंटे लगते हैं।
पर्मिंग कराने के बाद सह समझ लें कि यह एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है। इसमें आपको अपने बालों की एक्सट्रा केयर करनी पड़ेगी। यह एक हेयर ट्रीटमेंट है, जो आपको बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। लेकिन आप अपने बालों की अच्छी देखभाल करके उन्हें कम कर सकते हैं। यहां कुछ युक्तियां दी गई हैं जिनका आपको पालन करने की आवश्यकता है।
इसे भी पढें: लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए जरूरी है महीने में 1 बार हेयर स्पा करवाना
1 # अपने बालों को धोना: पर्मिंग ट्रीटमेंट के बाद कम से कम 24 घंटे तक अपने बालों को न धोएं। यदि आप उन्हें साबुन और पानी के संपर्क में लाते हैं, तो आपके बाल अपने पुराने आकार को पुनः प्राप्त कर लेंगे। बालों में पर्मिंग को सेट होने के लिए 24 घंटे का समय दें।
2 # हफ्ते में 1 बार म्पू का इस्तेमाल: बालों को साफ करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें सप्ताह में एक बार से अधिक शैम्पू न करें। कई बार ज्यादा शैंपू करना आपके पर्मिंग को ढीला या खराब कर देगा और उन पर से तेल को छीनकर उन्हें कमजोर बना देगा।
3 # हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल पर्मेड बालों के लिए इस्तेमाल: अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल ज्यादा समय पर्म रहें, तो जरूरी है कि आप केवल पर्मिंग स्पेशल प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। ये उत्पाद आपके बालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए होते हैं और उनकी खोई हुई ताकत और चमक को बनाए रखते हैं। आप अपने स्टाइलिस्ट से अपने बालों के लिए सबसे अच्छे हेयर प्रॉडक्ट्स के बारे में पूछ सकते हैं।
इसे भी पढें: रूसी, झड़ते और सफेद बालों जैसी इन 5 समस्याओं का बेहतरीन इलाज है जिनसेंग टी, जानें फायदे
4 # डीप कंडीशनिंग: पर्मिंग से बाल ड्राई हो जाते हैं। इसलिए, उन्हें डीप कंडीशनिंग के माध्यम से नमी प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है।
5 # हेयर स्टाइलिंग: कर्ल को ढीला किए बिना अपने बालों को कोम करने के लिए हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। चौड़े दांतों वाली कंघी बालों के नुकसान को भी कम पहुंचाती है। आप अपनी उंगलियों का उपयोग करके भी अपने बालों को अलग कर सकते हैं।
Read More Article On Hair Care In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।