Benefits of Dal Palak: दाल पालक की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप भी दाल पालक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Dal Palak Khane ke Fayde: स्वस्थ रहने के लिए हम तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। खासकर हरी पत्तेदार सब्जियां और दाल सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को साधारण सब्जी, दाल खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप चाहें तो हरी पत्तेदार सब्जी पालक और दाल (Dal Palak in Hindi) को मिक्स करके बना सकते हैं। दाल पालक स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। दाल पालक की सब्जी खाने से भरपूर प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम मिलता है। चलिए विस्तार से जानते हैं दाल पालक की सब्जी खाने से क्या-क्या फायदे (Palak Dal Health Benefits) मिलते हैं।
पालक में सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। पालक (Spinach in Hindi) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पालक में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, फैट, कैलोरी और पानी पाया जाता है। इसके अलावा पालक (Spinach Benefits in Hindi) विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड का भी अच्छा सोर्स होता है।
दाल (Pulses Meaning in Hindi) में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिंस भरपूर होते हैं। आप पालक में चना, अरहर या मूंग की दाल मिलाकर (Which Dal for Dal Palak) बना सकते हैं। मूंग की दाल (Pulses Benefits in Hindi) विटामिन ए, विटामिन बी से भरपूर होता है।
(image source: pcosdiva.com)
दाल और पालक दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप दाल पालक को मिक्स करके बना सकते हैं। दाल पालक की सब्जी (Dal Palak Khane ke Fayde) खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, मांसपेशियों का विकास होता है। साथ ही आयरन, प्रोटीन की कमी भी दूर होती है।
दाल और पालक दोनों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आप दाल पालक की सब्जी का सेवन कर सकते हैं। पालक में विटामिन के भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत (Bones Strong Food in Hindi) बनाता है।
इसे भी पढ़ें - लौकी और चने की दाल की सब्जी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें इसकी हेल्दी रेसिपी
पालक भोजन को पचाने में मदद करता है। दाल और पालक की सब्जी में पानी, फाइबर अधिक होता है। फाइबर खाने को पचाने का कार्य करता है, साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (Gastrointestinal Tract Meaning in Hindi) को भी स्वस्थ बनाए रखता है। दाल पालक खाने से कब्ज से भी राहत (Constitution Home Remedies ) मिलती है।
दाल और पालक में सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये सारे तत्व मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। दाल पालक में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, मसल्स का विकास (Muscle Gain Diet in Hindi) करता है। मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दाल पालक जरूर खाएं।
एनीमिया महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है। एनीमिया यानी शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी (Low Red Blood Cell Count)। एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। दाल और पालक में आयरन अच्छी मात्रा में होता है, ऐसे में इसे खाने से एनीमिया (Anemia Food Diet ) होने का जोखिम कम रहता है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार साग का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें पालक भी एक है। पालक में विटामिन ए होता है, जो आंखों को स्वस्थ (Healthy Eyes Food in Hindi) बनाए रखने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में कैसे खाएं बादाम, अंजीर, अखरोट जैसे गर्म तासीर वाले ये 5 ड्राई फ्रूट्स? जानें सही तरीका
आप दाल पालक की सब्जी (Dal Palak ke Fayde) को गर्मियों के मौसम में भी आराम से खा सकते हैं। दाल पालक की सब्जी को रोटी, चावल आदि के साथ खाया जा सकता है। आप दाल पालक में अपनी पसंदीदा दाल डाल सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।