आम के जूस से आप कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया बेहतर बना सकते हैं। आगे जानते हैं इसके अन्य फायदे।
आम को लगभग पूरे भारत में पसंद किया जाता है। आम कई तरह का होता है, इसकी किस्म के अनुसार इसके स्वाद में भी अंतर होता है। लेकिन हर तरह के आम का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। बच्चे हो या बुजुर्ग सभी आम को बेहद ही शौक से खाते हैं। आम के इन्हीं गुणों के चलते इसे फलों के राजा कहा जाता है। आम में रस बेहद मीठा होता है इसमें चीनी मिलाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, पोटैशियम व अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व संक्रमण से लड़ने और शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। गर्मियों के दिनों में आम बेहद आसानी से उपलब्ध होते हैं। आम में मौजूद पोषक तत्व आपको स्वस्थ बनाने का कार्य करते हैं। इस पर न्यूट्रिशनिस्ट शिवाली गुप्ता ने आम के जूस के कुछ मुख्य फायदों के विस्तार बताया। इस लेख में जानते हैं कि आम का जूस किस तरह से आपके लिए फायदेमंद होता है?
आम में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है। जो व्यक्ति की इम्यूनिटी को बेहतर करने में सहायक होता है। यह शरीर में लो डेनसिटी वाले लिपोप्रोटीन को कम करने में मददगार होता है। लिपोप्रोटीन को खराब कोलेस्ट्रॉल माना जाता है, क्योंकि ये नसों को ब्लॉक करने का कार्य करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है और हार्ट संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे
आम के रस में पोटेशियम की पाया जाता है मात्रा होती है। इसकी वजह से आपका बीपी कंट्रोल करने में आम का रस सहायक होता है। आम का जूस पीने से आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर दबाव नहीं पड़ता है। जिससे आपको स्ट्रोक, हार्ट अटैक व अन्य रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
इस जूस में कैरोटेनॉयड्स और विटामिन ए काफी मात्रा में पाई जाती है, जो सीधे तौर पर आपकी आंखों की रोशनी के लिए बेहतर होती है। विटामिन ए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है और रेटिना के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही इससे सेवन से मोतियाबिंद होने की संभावना भी कम हो जाती है।
आम के जूस से आपके शरीर को विटामिन सी प्राप्त होता है। आम के जूस से विटामिन सी की करीब 60 फीसदी आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही विटामिन सी आपके आपकी इम्यूनिटी पावर को बेहतर करती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स व्यक्ति को संक्रमण से दूर रखने में मददगार होते हैं।
हालांकि आम के रस में आयरन की मात्रा बहुत अधिक नहीं है, लेकिन यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने और एनीमिया के लक्षणों को रोकने में सहायक हो सकता है। इसके सेवन से मांसपेशियों में कमजोरी, पेट की समस्याएं और थकान को दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : आम के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
आम का रस प्रकृति रुप में एलकलाइन (क्षारीय) होता है। इसकी वजह से ये आम का जूस आंतों की एसिडिटी के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है। अगर पेट में ज्यादा एसिड बनता है, तो यह एसिड रिफ्लक्स रोग और पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है, लेकिन आम शरीर के पीएच को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
एक्सपर्ट की मानें तो पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप आम के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें रेचक गुण होते हैं, जो आपकी गट हेल्थ को बेहतर करते हैं और मल को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपको गैस, कब्ज व पेट खराब होने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
आम खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं आप सुबह के समय इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन भी आपको कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में भी सेवन करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।