साइंलेट किलर थायरॉइड रोग के बारे में कितना जानते हैं आप? क्विज खेलकर परखें अपना ज्ञान

यहां थायरॉइड के बारे में सब कुछ है, आप यहां थायरॉइड से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब देकर अपना ज्ञान परखें। 

Written by: Sheetal Bisht Updated at: 2020-07-01 18:54

थायरॉइड रोग को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्‍योंकि इसके लक्षण बहुत ही सामान्‍य होते हैं, जिसके कारण कई बार इसके बारे में समय पर पता नहीं चल पाता है। थायरॉइड एक बहुत ही आम समस्या है, जो खराब खानपान और अनुचित उपचार के कारण बढ़ सकती है। दरअसल थायरॉइड एक ग्रंथि है, जो गले में स्थित होती है। एक व्यक्ति जिसने थायरॉइड का इलाज करवाया हो, उसे अपने खानपान पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है क्योंकि भोजन थायरॉइड ग्रंथि के कार्यों को स्थिर करने में सहायक है। यह ग्रंथि मानव शरीर की सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथियों में से एक है, जो कई कार्यों को नियंत्रित करती है। आवश्यक पोषक तत्वों की कमी इस ग्रंथि के काम को बाधित कर सकती है। 

थायरॉइड की समस्‍या पुरूषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होती है। यह समस्या उम्र के साथ बढ़ती हैं और बच्चों की तुलना में वयस्कों को अधिक प्रभावित कर सकती हैं। यदि थायरॉइड की समस्‍या का पता समय पर न लगाया जाए और समय पर इलाज न मिल सके, तो यह थायरॉइड कैंसर का भी कारण बन सकता है। इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए और कोई भी लक्षण दिखते उसकी तह तक जाकर उसका हल ढ़ूढ़ना चाहिए। 

इसलिए आइए यहां आज आप भी अपना ज्ञान परखें और जानें कि आप थायरॉइड के बारे में कितने जागरूक हैं। आप यहां दिए गए 10 सवालों का जवाब देकर ये क्विज खेलें और अपना ज्ञान बढ़ाएं। 

Loading...

Read More Article On Other Diseases In Hindi

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News