Kitchen Ingredients for Hair Growth in Hindi: अगर आप अपने बालों की ग्रोथ करना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद इन चीजों का यूज कर सकते हैं।
Kitchen Ingredients for Hair Growth in Hindi: लंबे बाल महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आजकल महिलाएं हो या पुरुष, अधिकतर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। यहां तक कि कई लोग तो गंजेपन का भी सामना कर रहे हैं। ऐसे में उनका पूरा लुक ही खराब नजर आने लगता है। वैसे तो बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें खान-पान, पोषक तत्वों की कमी या फिर डैंड्रफ शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा इंफेक्शन या फिर स्कैल्प से जुड़ी किसी दिक्कत की वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। वहीं, कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके बालों की ग्रोथ तेजी से नहीं हो पाती है। ऐसे में वे अपने बालों को लंबा बनाने या बालों की रिग्रोथ करने के लिए तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन आप चाहें तो किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी अपने बालों की ग्रोथ कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं ऐसे किचन इंग्रीडिएंट्स (Kitchen Ingredients for Hair Growth in Hindi) के बारे में, जो बालों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
अगर आप बाल बढ़ाना चाहते हैं, या फिर बालों की रिग्रोथ करना चाहते हैं तो आप प्याज का उपयोग कर सकते हैं। प्याज का उपयोग अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए करते हैं। वहीं, कई लोग प्याज का सलाद भी खाते हैं। यानी प्याज अधिकतर लोगों के किचन में मौजूद होता ही है। बालों को बढ़ाने में भी प्याज फायदेमंद हो सकता है।
दरअसल, प्याज में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे प्याज बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसके लिए आप प्याज को टुकड़ों में काट लें और इसका रस निकाल लें। अब इस रस को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। प्याज का रस बालों को पतले होने से बचाता है, इससे बालों का झड़ना रुकता है और बाल घने बने रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आसान एक्सपर्ट टिप्स
दही भी अधिकतर लोगों के किचन में मौजूद होता ही है। दही सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके बालों की ग्रोथ कम है, तो आप अपने बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए दही का उपयोग कर सकते हैं। दही में प्रोटीन, विटामिन बी5 होता है। इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है, बालों के रोम मजबूत बनते हैं और बालों का विकास तेज होता है। दही बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर का भी काम करता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप एक बाउल में दही लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू और कंडीशनर से धो लें। दही आपके बालों को मजबूत बनाएगा, बालों की ग्रोथ करेगा। साथ ही दही से बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे।
नारियल का तेल सेहत और त्वचा के लिए काफी अच्छा साबित होता है। आप अपने बालों को बढ़ाने के लिए भी नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है, इससे बालों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है। आप बालों को धोने से आधे घंटे पहले नारियल का तेल अप्लाई कर सकते हैं। नारियल का तेल बालों के रोम को हेल्दी बनाता है। इससे बालों का विकास तेज होता है और स्कैल्प भी हेल्दी बना रहता है। आप अपने बालों पर नियमित रूप से नारियल का तेल लगा सकते हैं।
नींबू स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। आप बालों की ग्रोथ करने के लिए नींबू के रस या नींबू के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नींबू का तेल स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप बालों और स्कैल्प पर नींबू का रस या तेल लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। आप माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का भी उपयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- तेजी से बाल बढ़ाने के लिए आजमाएं ये खास हेयर ग्रोथ टिप्स
मेथी एक जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग प्रत्येक किचन में किया जाता है। मेथी के दानों में निकोटिनिक एसिड होता है। इससे बालों को प्रोटीन मिलता है। इसके लिए आप मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह मेथी के दानों को बारीक पीस लें और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद सिर को ताजे पानी से धो लें। इससे बालों को पोषण मिलेगा, बालों के रोम मजबूत बनेंगे और बालों का विकास तेजी से होगा। इसके अलावा आप ग्रीन टी का भी इस्तेमाल बालों को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।