गर्भावस्था में ये शुरुआती लक्षण देते हैं जुड़वा बच्चों का संकेत, इन आसान तरीकों से आप भी कर सकते हैं पहचान

सामान्य गर्भावस्था के लक्षण जुड़वा गर्भावस्था से थोड़े से अलग हैं। आइए जानें कि जुड़वा बच्चों की गर्भवस्था के शुरूआती लक्षण क्या हैं।

Written by: Vishal Singh Updated at: 2020-02-12 18:15

कई बार आपने देखा होगा कि जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। जिसकी खुशी जुड़वा बच्चे के पैरेंट्स को भी होती है। अक्सर जुड़वा बच्चे पैदा होने पर उनका रूप-रंग एक जैसा ही दिखाई देता है। लेकिन कई बार जुड़वा बच्चे अलग-अलग भी दिखाई देते हैं। 

गर्भवती महिला को एक समय में ही दो बच्चे को जन्म देना ही जुड़वा बच्चों का जन्म होता है। जुड़वा बच्चे गर्भ में दो अलग-अलग अंडो में पैदा होते हैं। आप सोच रहे होंगे कि क्या गर्भवती महिला को इसकी जानकारी होती है कि वो एक साथ दो बच्चों की मां बनने जा रही है। ऐसे में हमारा जवाब होगा कि गर्भवती महिला के शुरूआती लक्षणों में ये चीजें दिखाई देती है।आइए आपको बताते हैं कि वो क्या लक्षण होते हैं जिनसे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जुड़वा बच्चे की मां बनने जा रही है। 

वजन 

गर्भावस्था के दौरान वैसे तो ज्यादातर लोगों की उम्मीद यही होती है कि एक बच्चा ही गर्भ में है। बहुत कम लोग ही इस बात का अंदाजा लगाते हैं कि उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म होगा। लेकिन इसको पहचाना जा सकता है कुछ लक्षणों से। जब गर्भवती महिला का वजन सामान्य से कई ज्यादा हो जाए तो ये किसी बीमारी या परेशानी का संकेत नहीं होता बल्कि इसका अर्थ ये भी हो सकता है कि गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं। 

इसे भी पढ़ें: गर्भवती 3 महीने बाद ना करें ये गलतियां, शिशु पर पड़ेगा असर

बच्चों के दिल की धड़कन 

अल्ट्रासाउंड के जरिए गर्भ में पल रहे बच्चे को देखना हर मां-बाप की इच्छा होती है और बच्चे की धड़कन सुनना चाहते हैं। ये पल हर पैरेंट्स के लिए काफी यादगार अनुभव होता है। बच्चे के जन्म से पहले डॉपलर प्रणाली के जरिए आप अपने बच्चे की धड़कन को आसानी से सुन सकते हैं। ऐसे में अगर गर्भ में दो बच्चे होते हैं तो गर्भावस्था के नौवें सप्ताह में दिल की धड़कन अलग-अलग सुनी जा सकती है। 

ब्लीडिंग और स्पोटिंग 

गर्भवती महिला जब जुड़वा बच्चों के साथ होती है तो उसे स्पोटिंग और ब्लीडिंग होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर गर्भवती महिला के शरीर पर गुलाबी और भूरे रंग के धब्बे नजर आते हैं तो ये इस बात की ओर भी इशारा कर सकते हैं कि गर्भ में एक नहीं बल्कि दो बच्चे हैं। 

मॉर्निंग सिक्नेस

अगर आप गर्भवती महिला में इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं, तो इसके लिए सबसे आसान तरीका हैं आप उन्हें मॉर्निंग में देखें। गर्भवती महिला के शुरुआती लक्षणों में मॉर्निंग सिक्नेस बहुत ज्यादा होती है। महिला जिनके गर्भ में जुड़वा बच्चे होते हैं उन्हें दूसरे गर्भवती महिलाओं की तुलना में मॉर्निग सिक्नेस ज्यादा होती है। 

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं सफर पर जाते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, रहेंगी स्वस्थ

गर्भाशय का आकार 

रोजाना गर्भवती महिला के गर्भाशय का आकार बढ़ता ही जा रहा हो, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो महिला जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही है। इसके साथ ही पेट के आकार को देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्भ में जुड़वा बच्‍चें पल रहे हैं।

इन सब इशारों से अगर आपको लगता है कि गर्भ में दो बच्चे हैं तो इसकी पुष्टि करने के लिए आप इस बारे में डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं। 

Read More Article On Women's Health in Hindi

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related News